ओ लेवल का फुल फॉर्म क्या है? | O level ka full form kya hai

आज इस आर्टिकल में हम O level का फुल फॉर्म क्या है? O level ka full form kya hai? Full form of O level इन सब के बारे में जानेंगे।

दोस्तों आज के समय में बहुत कम ही ऐसे क्षेत्र हैं जहां कंप्यूटर का इस्तेमाल ना होता हो। किसी भी क्षेत्र में काम को तेजी और सटीकता से करने के लिए कंप्यूटर का इस्तेमाल किया ही जाता है। ऐसे में जहां कंप्यूटर का इस्तेमाल हर क्षेत्र में हो रहा हो कंप्यूटर की जानकारी रखने वालों की आवश्यकता भी हर क्षेत्र में पड़ती है। इसीलिए यदि आप किसी भी क्षेत्र में एक अच्छी नौकरी पाना चाहते हैं तो उसके लिए आपके पास कंप्यूटर  की नॉलेज होना जरूरी हो जाता है। विभिन्न प्रकार के कंप्यूटर कोर्सेज उपलब्ध है जिन्हें विद्यार्थी पूरा करके कंप्यूटर की नॉलेज ले सकते हैं।

O level computer course भी ऐसे ही कोर्सेज में आता है। इस course को करके भी आपको कंप्यूटर की अच्छी नॉलेज मिल जाती है, जिससे आप एक अच्छे पद पर कार्यरत हो सकते हैं। बहुत से अभ्यार्थी ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स को करना चाहते हैं। कुछ अभ्यर्थियों को इस कोर्स की पूरी जानकारी नहीं होती है, जैसे ओ लेवल का मतलब क्या होता है? इसे कैसे किया जाता है?  इसके लिए योग्यता इत्यादि। आज इस लेख में हम इन्हीं बातों को जानेंगे।

O level full form kya hai?

O level का फुल फॉर्म ऑर्डिनरी लेवल (ordinary level) होता है। इसमें O का मतलब ऑर्डिनरी यानी सामान्य होता है।  जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है कि यह एक ऑर्डिनरी यानी बेसिक लेवल का कोर्स होता है। कंप्यूटर के इस बेसिक कोर्स में आपको मुख्य रूप से सभी प्रकार की एप्लीकेशन इत्यादि के बारे में सिखाया जाता है। यदि आप किसे विश्वविद्यालय से CS डिप्लोमा का कोर्स करते है, या आपके पास ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स का सर्टिफिकेट होता है तो उन दोनों की मान्यता देख सामान  ही होती है।

O level कोर्स क्या है?

सीधे-सीधे यह एक कंप्यूटर का कोर्स है जिसका सर्टिफिकेट आपको नौकरी पाने में काफी सहायता करता है, यह एक बेसिक लेवल का कंप्यूटर का कोर्स है जिसमें आपको कंप्यूटर एप्लीकेशंस के बारे में जानकारी दी जाती है। O level कंप्यूटर कोर्स, NIELIT (National institute of electronics and information technology) यानी राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा आयोजित की जाती है जो कि एक डिप्लोमा कोर्स है। ओ लेवल कोर्स प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में DOECC काहे का आधार पाठ्यक्रम है जो NIELIT द्वारा आयोजित होती है।

O level के लिए योग्यता

किसी भी कोर्स को करने के लिए आपके पास कुछ योग्यताओं का होना जरूरी होता है जिसके बाद ही आप उस कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। ओ लेवल के लिए आपको 12 वीं पास होना होता है यानी 10+2 पूरा कर चुके विद्यार्थी इस कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। इसके अलावा यदि आपके पास आईटीआई का सर्टिफिकेट भी है तो भी आप  इसमें दाखिला ले सकते हैं यानी 10+2 या आईटीआई पूरी कर चुका कोई विद्यार्थी इस कोर्स में दाखिला लेने के लिए एलिजिबल होता है।

O level मे admission kaise le

ओ लेवल कोर्स में दाखिला लेने के लिए अभ्यार्थी दो तरीके से अप्लाई कर सकते हैं।

  • Online
  • संस्थान से

Online O level में दाखिला लेने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होता है। ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आपको NIELIT की ऑफिशियल वेबसाइट nielit.gov.in पर जाकर अपना  अकाउंट बनाना होता है। आपका अकाउंट बन जाने के बाद आप ओ लेवल का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कर सकते हैं।

यदि आप ऑनलाइन ना करके ओ लेवल का कोर्स किसी संस्थान यानी इंस्टीट्यूट के माध्यम से करना चाहते हैं, तो आप ऐसा भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको NIELIT से मान्यता प्राप्त अपने नजदीकी संस्थान में जाकर अपना एडमिशन वहां कराना होता है। इसमें आप उस इंस्टिट्यूट के द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।

O level कोर्स की अवधि

ओ लेवल का कोर्स 1 वर्ष की अवधि में समाप्त हो जाने वाला एक कंप्यूटर कोर्स है। इसे आपको 1 साल पढ़ना होता है। 1 वर्ष की इसकी अवधि में 6-6 महीने के 2 सेमेस्टर होते हैं। इन दो सेमेस्टर्स में आपको कंप्यूटर से ही संबंधित अलग-अलग सिलेबस पढ़ाया जाता है। 12वीं पास कर चुका या आईटीआई पूरा कर चुका कोई विद्यार्थी इसमें दाखिला ले सकता है।

O level कोर्स syllabus

O level कोर्स का सिलेबस क्या होता है, यानी इसके लिए आपको क्या क्या पढ़ना होगा इसके बारे में पता होना जरूरी हो जाता है।

जैसा कि हमने बताया किया 1 साल का कोर्स है जिसमें 2 सेमेस्टर होते हैं। इन दो सेमेस्टर्स का सिलेबस अलग-अलग होता है। ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स में आपको दोनों सेमेस्टर में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों ही पढ़ने होते हैं इसके साथ ही आपको प्रोजेक्ट भी करना होता है।

First semester

M1-R4          IT Tools and Business Systems

M2-R4      Internet Technology and Web Design

Second semester

M3-R4        Programming and Problem      Solving through ‘C’ language

M4.1-R4    Application of .NET Technology

M4.2-R4    Introduction to Multimedia

एवं प्रैक्टिकल पेपर तथा प्रोजेक्ट में थ्योरी पेपर पर आधारित प्रैक्टिकल तथा प्रोजेक्ट वर्क होता है।

O level की फीस

ओ लेवल कोर्स की फीस कितनी होती है यानी इसे करने में आपको कितना खर्च आएगा यह प्रश्न कई अभ्यर्थियों के मन में रहता है। आपकी फीस कितनी होगी यह निर्भर करेगा कि आप किस तरह ओ लेवल का कोर्स कर रहे हैं। यानी जैसा कि हमने ऊपर बताया यदि आप किसी इंस्टिट्यूट  से यह कोर्स कर रहे हैं तो इसके लिए आपको 15000 से 20000 तक की फीस भी लग सकती है, वहीं ऑनलाइन करने में यह महज 3000 से 4000 में भी हो जाता है।

O level कोर्स करने के फायदे

National institute of electronics and information technology (NIELIT) के द्वारा आयोजित ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स यदि आप कर लेते हैं तो कई क्षेत्रों में नौकरियों के अवसर आपके लिए खुलते हैं। कई सारे क्षेत्रों में ओ लेवल का कोर्स किए हुए छात्रों की मांग रहती है ऐसे में इनसे जुड़े हुए कई सारी नौकरियां आपको मिल सकती है। Private jobs भी एक अच्छा विकल्प रहता है, इसमें आपको 20000 से 50000 तक की सैलरी भी मिल सकती है।

इस कोर्स को कर लेने के बाद आपको primary school tutor, retail associate, event crew, enrichment program assistant, computer operator, food and beverage staff इत्यादि जैसे जॉब मिल सकते हैं।

Conclusion

आज का यह आर्टिकल ओ लेवल कोर्स करने वाले छात्रों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है जो भी छात्र 12वीं के बाद ओ लेवल कोर्स करना चाहते हैं उनके मन में एक प्रश्न हमेशा रहता है कि O level फुल फॉर्म क्या है?(O level ka full form kya hai?) O level full form आज इस आर्टिकल में हमने इन सारे प्रश्नों का उत्तर विस्तार से जाना है मुझे उम्मीद है कि इस आर्टिकल को पढ़कर आपको ओ लेवल फुल फॉर्म क्या है? इसके बारे में सारी जानकारी मिल गई होगी अगर फिर भी आपको हमने कोई प्रश्न है तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं और हमारे आर्टिकल के संबंध को राय देना चाहता कमेंट करके जरूर बताएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website बनाकर पैसे कैसे कमाए?

    wpChatIcon