डीएलएड की फीस कितनी हैं? D.el.ed ki fees kitni hai

D.el.ed की fees कितनी है? D.el.ed Course करने में खर्च कितना होता है?

यदि आप भी D.el.ed का course करना चाहते हैं तो आपको यह जानना अति आवश्यक है कि D.el.ed की fees कितनी होती है?

D.el.ed का course करके आप अपना एक अच्छा भविष्य बना सकते हैं। यह कोर्स सस्ता होने के साथ-साथ एक अच्छा career option भी प्रदान करता है। इस course को कर के आपकी सरकारी नौकरी लग सकती है। यह course आपके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है।

आज के इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगी की D.el.ed की फीस कितनी होती है। तो इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़ें और हमारे साथ अंत तक बने रहे।

आज हम जानेंगे?

D.el.ed की fees कितनी है?

यदि बात की जाए D.el.ed course की fees के बारे में तो यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप इस course को सरकारी कॉलेज से कर रहे हैं या फिर private college से।

इसके अलावा आप को इस बात का भी ध्यान रखना होगा की आप जिस college से D.el.ed का course करेंगे वह college या तो सरकारी होगा या फिर मान्यता प्राप्त college होगा तभी आपके D.el.ed course की degree मान्य होगी।

D.el.ed का course कोई ज्यादा महंगा course नहीं है। इसके अलावा यदि आप D.el.ed का course private college से भी करते हैं तो आप इस course को काफी कम खर्च में कर सकते हैं।

यदि आप D.el.ed का course किसी सरकारी कॉलेज से करते हैं तो आपको 10200 रुपए fees के रूप में लगते है, जो कि 1 साल की fees होती है। इसी प्रकार सरकारी कॉलेज में 2 सालों की फीस 20500 लगती है।

परंतु यदि private college की बात करें तो private college में आपको सरकारी कॉलेज के मुकाबले थोड़ी ज्यादा fees देनी होती है। Private college में आपके 41000 रुपए fees के रूप में लगती हैं।

इसी प्रकार 2 सालों के D.el.ed course कि fees लगभग 82000 हो जाती है। यह तो बात हो गई कॉलेज की fees की, इसके अलावा भी और कई प्रकार के खर्च हो सकते हैं। इसलिए हर तरह से सरकारी कॉलेज ज्यादा अच्छा होता है।

जितने candidate की merit ज्यादा होती है उन्हें counselling के आधार पर सरकारी कॉलेज मिल जाता है और जितने भी candidate की merit कम होती है वह अपने हिसाब से private college चुन लेते हैं। D.el.ed course के admission के लिए किसी प्रकार का entrance exam आयोजित नहीं किया जाता है।

इसे भी जरूर पढ़ें

आज के इस आर्टिकल में हम इन सवालों के जवाब ढूंढेंगे।

  • डीएलएड का कोर्स क्या है?
  • डीएलएड कोर्स का सिलेबस क्या है?
  • डीएलएड का कोर्स करने के लिए योग्यता?

D.el.ed course क्या है?

D.el.ed का मतलब diploma in elementary education होता है। यह secondary school में government teacher बनने के लिए D.el.ed का course किया जाता है।

यह कोर्स एक राज्यस्तरीय डिप्लोमा कोर्स है। यह कोर्स एक eligibility criteria का कोर्स है जिसे करके आप प्राथमिक स्तर के शिक्षक बन जाते हैं।

इस कोर्स को कर रहे उम्मीदवारों को छोटे बच्चे को कैसे पढ़ाया जाता है इसके बारे में बताया जाता है।

इसलिए इस course को कर रहे उम्मीदवारों को शिक्षण विधि, बाल विकास और समरग बाल विकास मे शिक्षकों की भूमिका जैसे विषयों को पढ़ाया जाता है।

D.el.ed का course उम्मीदवार या तो regular या फिर distance किसी भी तरीके से पूरा कर सकते हैं।

D.el.ed का कोर्स 2 सालों का होता है जिसमें 4 semester होते हैं। दोनों वर्षों के अंत में उम्मीदवारों को एक internship भी दी जाती है।

D.el.ed Course syllabus?

D.el.ed course के अंतर्गत 4 semester होते हैं।

जिसमें कि पहले semister में अधिगम के सिद्धांत, संस्कृत गणित, विज्ञान, बाल विकास एवं सीखने की प्रक्रिया, सामाजिक अध्ययन, हिंदी, कंप्यूटर और शारीरिक शिक्षा/कला/संगीत जैसी चीजें सिखाई जाती है। और फिर हमे internship भी दी जाती है।

दूसरे semester में अंग्रेजी, वर्तमान भारतीय समाज और प्रारंभिक शिक्षा, सामाजिक अध्ययन, गणित, विज्ञान, समाजोपयोगी उत्पादक कार्य, हिंदी, प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास और शारीरिक शिक्षा/कला/संगीत जैसी चीजें हमें दूसरे semester में सिखाई जाती है। साथ ही हमे internship भी दी जाती है।

तीसरे semester में हमें समावेशी शिक्षा, गणित शिक्षण, हिंदी शिक्षण, उर्दू शिक्षण, कला एवं संगीत शिक्षण, सैनिक मूल्यांकन क्रियात्मक शोध एवं नवाचार, विज्ञान शिक्षण, सामाजिक अध्ययन शिक्षण, संस्कृत शिक्षण, कंप्यूटर शिक्षण और शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य शिक्षा जैसी चीजें हमें सिखाई जाती है।

चौथे semester में हमें विज्ञान शिक्षण, सामाजिक अध्ययन शिक्षण, अंग्रेजी शिक्षा, गणित शिक्षण, हिंदी शिक्षण, आरंभिक स्तर पर भाषा लेखन, पठन एवं गणितीय क्षमता विकास, शांति शिक्षा एवं सतत विकास, शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य शिक्षा, शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशासन, कला एवं संगीत शिक्षण ऐसी चीजें दिखाई जाती है। इसके साथ ही हमे internship भी प्रदान की जाती है।

D.el.ed का course करने के लिए योग्यता?

इस कोर्स को किसी भी semester के विद्यार्थी कर सकते हैं। फिर चाहे वह science, commerce या arts ले, वह इस course को करने के लिए योग्य माने जाएंगे।

जितने भी उम्मीदवार इस कोर्स में दाखिला लेने के लिए apply करते हैं उन्हें अपनी 12वी किसी मान्यता प्राप्त board से पास करना अनिवार्य है।

इस कोर्स को करने के लिए आपको 12वी में कम से कम 50% अंकों से पास होना अनिवार्य है।

इस कोर्स को करने के लिए स्त्री और पुरुषों दोनों की आयु सामान्य रखी गई है। इस कोर्स को करने के लिए कम से कम आपको 18 वर्ष से 35 वर्ष होना चाहिए।

इस कोर्स को करने के लिए आरक्षित श्रेणी वाले उम्मीदवारों को कम से कम अपने 12वीं की परीक्षा में 45% अंको से पास होना अनिवार्य है।

निष्कर्ष

आज के इस article को पढ़कर हमने जाना D.el.ed की fees कितनी है। साथ ही हमने जाना D.el.ed का course क्या है। इसके अलावा हमने D.el.ed course का syllabus क्या है और D.el.ed का course करने के लिए योग्यता क्या होती है इन सभी के बारे में भी चर्चा की।

आशा है आज के इस article को पढ़कर आपके मन में D.el.ed course की fees कितनी होती है इससे संबंधित आपके मन में जो भी सवाल होंगे उन सभी सवालों के जवाब आपको मिल गए होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website बनाकर पैसे कैसे कमाए?

    wpChatIcon