डॉक्टर बनने के लिए 10वीं के बाद क्या करें?

यदि आप बड़े होकर एक डॉक्टर बनने की चाह रखते हो तो आपका 10वीं के बाद यह जानना अति आवश्यक है कि डॉक्टर बनने के लिए 10वीं के बाद क्या करें?

आज के इस आर्टिकल में हम इन सवालों के जवाब ढूंढेंगे।

  • डॉक्टर बनने के लिए 10वीं के बाद क्या करें?
  • डॉक्टर बनने के लिए कौन सा सब्जेक्ट चुने?
  • डॉक्टर बनने के लिए 10वीं के बाद कैसे पढ़ें?
  • डॉक्टर बनने के लिए 12वी में क्या करें?

डॉक्टर बनने के लिए 10वीं के बाद क्या करें? (Doctor banne ke liye 10th ke baad Kya Karen)

यदि आप पहले ही यह निश्चय कर चुके हो कि आपको आगे चलकर doctor ही बनना है तो doctor बनने की शुरुआत आप अपने दसवीं के समय से ही कर सकते हो। आपको आपके दसवीं के रिजल्ट में साइंस और इंग्लिश में अधिक से अधिक नंबर लाना लाभदायक होगा।

इसके बाद हमारी जो असल MBBS की पढ़ाई शुरू होती है वह 12वी से होती है, जिसके लिए हमें दसवीं के बाद से ही सोच समझकर विषय का चयन करना होता है।

यदि हम MBBS की तैयारी करना चाहते हैं तो हमें अपने 11वीं और 12वीं में साइंस विषय चुना होता है जिसके अंतर्गत हमें physics chemistry biology और English चुनना होता है, और इन सभी विषयों में हमें अच्छे अंक लाने होते हैं।

MBBS करने के लिए 12वी में हमें कम से कम 50% अंकों से पास होना अनिवार्य होता है। 12वीं करने के बाद हमें तैयारी करनी होती है MBBS के एंट्रेंस एग्जाम की जिससे कि हमें अच्छे से अच्छा College बहुत ही कम फीस में मिल सके।

डॉक्टर बनने के लिए कौन सा सब्जेक्ट चुने?

डॉक्टर बनने के लिए दसवीं के बाद सबसे आवश्यक होता है अपना विषय चुना। डॉक्टर बनने के लिए दसवीं के बाद विद्यार्थी को science stream लेना ही आवश्यक होता है। Science stream में भी विद्यार्थी को PCB लेना अनिवार्य है।

Physics,chemistry,biology यह सभी सब्जेक्ट चुनना डॉक्टर बनने के लिए अति आवश्यक है। विषय की बात की जाए तो विद्यार्थी को दसवीं तक साड़े विषय पढ़ने चाहिए परंतु यदि आप डॉक्टर बनना चाहते हो तो आप को दसवीं के बाद अपने विषय का चयन करना अनिवार्य है।

यदि आप science stream में भी PCM ले लेते हो तो आप medical line मैं नहीं जा सकते हो।

ऐसे भी जरूर पढ़ें

डॉक्टर बनने के लिए दसवीं के बाद कैसे पढ़ें?

डॉक्टर बनने के लिए दसवीं के बाद पढ़ने के तरीके

  • PCB की कोचिंग लेकर हम अपनी तैयारी दसवीं के बाद से ही बहुत अच्छे से कर सकते हैं।
  • सारे subjects में होने वाले doubt को note कर के कोचिंग की मदद से solve करा सकते हैं।
  • एक सही schedule बना कर पढ़ें तो कम समय में भी अच्छी तैयारी हो सकती है।
  • पढ़ाई के अलावा बाकी सारी चीजों पर कम ध्यान देकर।
  • सारे सब्जेक्ट के syllabus को एक जगह लिखकर।
  • हर रोज सिलेबस को part wise complete करके।
  • सारे doubts को दोबारा practice करने से।
  • अंत में उन सारे syllabus को revise करके।

डॉक्टर बनने के लिए 12वीं में क्या करें?

डॉक्टर बनने के लिए हमें सब से पहले 12वी में science stream ही करना अनिवार्य है। और 12वीं में आपको PCB चुनकर उस में अच्छे अंक लाना अनिवार्य होता है।इसके बाद आपको आपकी 12वी पास करने के बाद बैचलर ऑफ मेडिसिन बैचलर ऑफ सर्जरी(MBBS) का कोर्स चुनना अनिवार्य है।

जिसकी तैयारी आप 12वी से ही शुरु कर देते हो,और इस कोर्स को करने के लिए हमें एंट्रेंस एग्जाम देना होता है।इस कोर्स के लिए आपको रात दिन की तैयारी चाहिए होती है।

MBBS का कोर्स अच्छे College से करने के लिए हमें एंट्रेंस एग्जाम देना होता है जिसको कि हम सभी नीट एग्जाम के नाम से जानते हैं। जितने भी छात्र MBBS करने की सोच रहे हैं या कर रहे हैं उन सभी को नीट परीक्षा के बारे में ज्ञात होना अनिवार्य है।

यह बहुत ही कठिन परीक्षा होती है जिसमें कि कुछ विद्यार्थियों का ही चयन हो पाता है।

यह परीक्षा साल में एक बार आयोजित करवाई जाती है जिसमें कि ऑफलाइन एग्जाम लिया जाता है। यह परीक्षा कुल 180 मार्क्स की होती है, जिसमें की 45 मार्क्स का प्रश्न केमिस्ट्री से और 45 मार्क्स का प्रश्न फिजिक्स से पूछा जाता है, और 90 मार्क्स (45 प्रश्न बॉटनी से और 45 प्रश्न जूलॉजी से) का प्रश्न बायोलॉजी से पूछा जाता है।

Chemistry और physics के हिस्से में 180 अंक है। Biology 360 अंक का होता है। हर एक सही जब आप पर 4 अंक मिलते हैं और प्रत्येक गलत जवाब पर 1 अंक का दिया जाता है। तो आपको आपकी 12वी करने के साथ-साथ आपको MBBS के entrance exam की तैयारी करना भी बहुत ही आवश्यक होता है।

इसलिए हमें हमारी 12वी बहुत ही अच्छे से और ध्यान से,पढ़ाई को पूरा समय देते हुए करना चाहिए। ताकि हम 12वीं के साथ-साथ अपनी एंट्रेंस एग्जाम की पढ़ाई भी अच्छे से कर सके और first attempt मे ही नीट का exam देकर एक अच्छा कॉलेज चुन सकें।

निष्कर्ष

आज के आर्टिकल में हमने जाना कि डॉक्टर बनने के लिए 10वीं के बाद क्या करें। साथ ही हमने जाना कि डॉक्टर बनने के लिए कौन सा सब्जेक्ट चुनना अनिवार्य है।और हमने जाना डॉक्टर बनने के लिए दसवीं के बाद कैसे पढ़ें।

इसके अलावा हमने यह भी जाना कि डॉक्टर बनने के लिए 12वीं में क्या करें, साथ में हमने यह भी जाना कि जो भी छात्र 12वी कर रहे हैं वह कैसे 12वी और नीट एग्जाम की तैयारी साथ में कर सकते हैं।

आशा है आज के इस आर्टिकल को पढ़कर डॉक्टर बनने के लिए 10वीं के बाद क्या करेंइससे जुड़े आपके मन में जो भी सवाल होंगे उन सभी सवालों के जवाब आपको मिल गए होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website बनाकर पैसे कैसे कमाए?

    wpChatIcon