IAS की सैलेरी कितनी होती है? | IAS ki salary kitni hoti hai

आज इस आर्टिकल में हम IAS की सैलरी कितनी होती है? (IAS ki salary kitni hoti hai), IAS की सैलरी कितनी है?, IAS ऑफिसर की सैलरी और IAS ऑफिसर को कौनसी सुविधा प्राप्त होती है? इन सब के बारे में विस्तार से जानेंगे।

जैसा की आप सभी को पता होगा कि IAS अधिकारी का पद देश के प्रतिष्ठित पदों में से एक माना जाता है। IAS यानी Indian Administrative Service जिसके जरिए आप नौकरशाही में entry करते हैं।

IAS में चुने गए उम्मीदवार विभिन्न मंत्रालयों, विभागों या जिलों के मुखिया होते हैं। जिनका कोई dress code नहीं होता।

IAS अफसर भारतीय नौकरशाही के सबसे बड़े पद कैबिनेट सेक्रेटरी तक भी जा सकते हैं, तो आज मैं आपको आईएस के कार्यकाल में प्रत्येक प्रमोशन के साथ ना सिर्फ उनका पद किस प्रकार बढ़ता है।

बल्कि IAS officer की मानसिक वेतन में भी बढ़ोतरी किस तरह होती है?, इन सब बातों को मैं बताने जा रही हूं।

तो आज के इस आर्टिकल में हम यह जानेंगे कि IAS की सैलेरी कितनी होती है? (IAS ki salary kitni hoti hai), IAS बनने के बाद सैलरी के अलावा और कौन-कौन से सुविधा दी जाती है? आइए अब जानते हैं एक IAS अधिकारी के प्रशिक्षण से लेकर उच्चतम पद तक के वेतन प्रणाली किस प्रकार है?

IAS की सैलेरी कितनी होती है? (IAS officer ki salary kitni hai?)

एक आईएएस अधिकारी को सरकारी विभाग और कई मंत्रालय का काम दिया जाता है और सातवें कमीशन के बाद की बात करें तो एक आईएएस का वेतन 56,100 से 2. 5 लाख रुपए प्रतिमाह होता है। इसके साथ इन्हें बहुत सारी सुविधाएं भी दी जाती है।

IAS अधिकारियों की Joining के समय महंगाई भत्ता यानी DA 0% निर्धारित है, जो कि समय के साथ बढ़ाया जाता है। सभी IAS अधिकारियों का वेतन एक ही स्तर से शुरू होता है और फिर उनके कार्यकाल और पदोन्नति के साथ वह बढ़ते जाता है।

प्रवेश स्तर पर मूल्य वेतन प्रत्येक वर्ष प्रारंभिक स्तर पर 3% बढ़ जाता है, प्रवेश स्तर पर हर साल महंगाई भत्ता 0 से 14% बढ़ता है, स्तर पर DA बढ़ सकता है।

तो अब मैं आपको बताने जा रही हूं कि हर एक प्रमोशन के बाद आईएएस की सैलरी किस तरह से बढ़ती जाती है:

S.no    सेवा में काम किए पद            वेतन
           वर्षों की संख्या
1        1-4 वर्ष            SDM          56,100
2.        5-8 वर्ष            ADM          67,700
3.       9-12 वर्ष    जिला मजिस्ट्रेट      78,800
4.      13-16 वर्ष      निर्देशक            1,18,500
5.     16-24 वर्ष  डिविजनल कमिश्नर 1,44,200
6.   25-30वर्ष        प्रमुख सचिव        1,82,200
7.   30-33वर्ष  upper मुख्य सचिव  2,05,400
8.   35-36वर्ष    प्रमुख शासन सचिव  2,25,000
9.  37+वर्ष    भारत के कैबिनेट सचिव  2,50,000

IAS officer को सैलरी के अलावा कौन सी facility मिलती है? (IAS officer perks in hindi?)

IAS अधिकारी को सैलरी के अलावा निम्नलिखित सुविधाएं दी जाती है जैसे:-
1. आवास
2. सर्विस क्वार्टर
3. परिवहन साधन
4. बिल भुगतान
5. यात्रा
6. सुरक्षा
7. घरेलू स्टाफ
8. अध्ययन अवकाश
9. स्वास्थ्य सेवाएं
10. गारंटी व जीवन भर पेंशन

इसे भी जरूर पढ़ें

तो आइए इन सुविधाओं को थोड़ा विस्तार पूर्वक आप को समझाते हैं:

आवास:

IAS अधिकारी तैनात होने वाले राज्य के राजधानी में VVIP क्षेत्र में आईएस अधिकारों को एक DUPLEX बंगला दिया जाता है। अन्य जिला मुख्यालय में पोस्टिंग होने के बावजूद भी निरपेक्ष रूप से उनके द्वारा यह लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

Service Quarter

राज्य की राजधानी में आवास होने के अलावा सीधी जिले या मुख्यालय में IAS अधिकारी की पोस्टिंग होती है वहां पर उन्हें सर्विस क्वार्टर भी प्रदान किया जाता है।

परिवहन साधन

एक IAS अधिकारी को किसी प्रयोजन हेतु आवाजाही के लिए कम से कम 1 और अधिकतम 3 सरकारी वाहन चालक सहित आवंटित किए जाते हैं, सभी वाहन नीली प्रकाश बत्ती से लेंस होती है।

अधिकारी जिनकी नियुक्ति मुख्य सचिव की स्किल पर होती है ,उनको लाल प्रकाश बत्ती वाला वाहन आवंटित किया जाता है। IAS अधिकारी को वाहन के ईंधन एवं रखरखाव के मूल्य का वाहन सरकार द्वारा किया जाता है।

बिल भुगतान

IAS अधिकारियों को कार्यालय आवास के लिए बिजली या तो पूरी तरह मुक्त या बहुत ही अधिक सब्सिडी पर उपलब्ध कराया जाता है।

इसी तरह उन्हें मुफ्त टॉकटाइम, एसएमएस और इंटरनेट सेवाओं के साथ तीन BSNL सिम कार्ड आवंटित किए जाते हैं, साथ ही साथ उन को मुफ्त BSNL लैंडलाइन कनेक्शन एवं एक ब्रांड बैंड कनेक्शन उपलब्ध कराया जाता है।

यात्रा सुविधा

आईएएस अधिकारियों को आवास के साथ साथ उन्हें अधिकारिक और IAS आधिकारिक यात्राओं के लिए IAS अधिकारी सर्किट हाउस सरकारी बंगले या अलग-अलग राज्यों के विश्राम गृह में रिया की दरों पर आवास सुविधा का आनंद ले सकते हैं।

सुरक्षा

IAS अधिकारि एवं उनके परिवारों को कड़ी सुरक्षा प्रदान की जाती है, राज्य मुख्यालय में नियुक्त आईएएस अधिकारियों को 3 होमगार्ड एवं 2 बॉडीगार्ड नियुक्त किए जाते हैं।

उनके जीवन के लिए खतरा होने की स्थिति में उनकी सुरक्षा के लिए एसटीएफ कमांडो की तैनाती की जाती है। जिला मजिस्ट्रेट पद पर तैनात IAS अधिकारी के लिए पूरा पुलिस बल उनके अंतर्गत होता है और वे जरूरत पड़ने पर अपनी सुरक्षा कवर अपने हिसाब से डिजाइन कर सकते हैं।

घरेलू स्टाफ

IAS अधिकारियों को अधिकारिक आवास या सर्विस क्वार्टर के प्रति दिन के कार्यो की देखरेख करने हेतु home staff प्रदान किए जाते हैं।

अध्ययन अवकाश

आईएएस अधिकारियों को ओर एक अन्य सुविधाओं का आनंद भी दिया जाता है, जिसमें वे 2 से 4 वर्ष का अध्ययन अवकाश ले सकते हैं।

इसके अंतर्गत आईएएस अधिकारी किसी प्रतिष्ठित विदेशी विश्वविद्यालय में अध्ययन करने के लिए 4 साल का अवकाश ले सकते हैं, जिसका खर्च का वहन सरकार द्वारा किया जाता है।

स्वास्थ्य सेवाएं

अगर कोई IAS अधिकारी बीमार पड़ते हैं या उनके साथ कोई दुर्घटना या स्वास्थ्य संबंधी कोई भी परेशानी होती है तो उनका सारा रखरखाव और देखभाल सरकार करती हैं।

जॉब की गारंटी और जीवन भर पेंशन

जब कोई IAS अधिकारी रिटायर हो जाते हैं तो उन्हें प्रतिमाह पेंशन भी दिया जाता है ।साथ ही साथ उन्हें अपने नौकरी खोने का भी खतरा नहीं होता।

इसके अलावा भी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को जिला या उनके अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित सभी प्रमुख कार्यक्रमों में आमंत्रित किया जाता है। जिसमें उन्हें मुफ्त टिकट और क्रिकेट मैच के लिए पास संगीत पार्टियां एवं अन्य सुविधाएं दी जाती है।

निष्कर्ष

आज के इस आर्टिकल में मैंने आपको IAS ऑफिसर की सैलरी कितनी होती है ? IAS ऑफिसर को सैलरी के अलावा उन्हें किस -किस चीज की सुविधा दी जाती है?

इन बातों पर चर्चा की अगर आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें और आपके मन में कोई भी प्रश्न हो तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट कर के पूछ सकते हैं।

धन्यवाद

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website बनाकर पैसे कैसे कमाए?

    wpChatIcon