इंडिया की आबादी कितनी है? | India ki abadi kitni hai

आज इस आर्टिकल हम भारत की आबादी कितनी है? (India ki abadi kitni hai), भारत की जनसंख्या कितनी है? (Population of India in 2021), और सभी राज्य की आबादी कितनी है? इनके बारे में विस्तार से जानेंगे।

भारत की आबादी दिन दिनोंदिन बढ़ रही है आज भारत की आबादी दुनिया की आबादी का 17% है और बहुत से लोगों के मन में देश की आबादी के बारे में जानना चाहते हैं आज इस आर्टिकल में हम भारत की आबादी कितनी है भारत की जनसंख्या कितनी है भारत की जनसंख्या घनत्व कितनी है भारत के किस राज्य की जनसंख्या बहुत ज्यादा है भारत के हर एक राज्य की जनसंख्या के बारे में विस्तार से जानेंगे अगर आप भी भारत की आबादी के बारे में जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा ध्यान से पढ़ें

इंडिया की आबादी कितनी है? (India ki abadi kitni hai)

हमें पता होना चाहिए कि हमारे देश की गिनती दुनिया के सबसे बड़े देशों में होती है चाहे वह क्षेत्रफल की दृष्टि से हो चाहे वह आबादी की दृष्टि से ही क्यों ना हो। वहीं अगर क्षेत्रफल के हिसाब से भारत की बात की जाए तो यह दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है भारत की आबादी चीन के बाद आता है मतलब आबादी में भारत दूसरे स्थान पर आता है

भारत आबादी की दृष्टि से दूसरे स्थान पर आता है और आपको यह भी बता दें कि देश की आबादी की जनगणना हर 10 साल में होती है। पिछली बार की जनगणना साल 2011 में हुई थी जिसके मुताबिक तब भारत की आबादी 121 करोड़ से ज्यादा थी।

हालांकि 2019 साल में इंडिया की आबादी की गणना की गयी जिसके मुताबिक india की आबादी 1,366,417,754 जनसंख्या worldmeter से ली गयी थी। दुनिया में कई संस्थाएं हैं जो देशों की आबादी पर आंकड़े जारी करती है जहां तक बात करें तो पूरे विश्व की आबादी 7.7 अरब से ज्यादा है। पूरी दुनिया की आबादी का 17.7% है भारत की आबादी।

अगर आप से पूछा जाए कि इंडिया की जनसंख्या कितनी है तो आपके जवाब अलग-अलग हो सकते हैं क्योंकि देश की आबादी निरंतर बढ़ती या घटती जाती है ऐसे में इसकी सटीक जानकारी बता पाना मुश्किल है हालांकि इंटरनेट में कई वेबसाइट है जो दुनिया की जनसंख्या को लगातार काउंट कर रही है। वर्तमान समय में इंडिया की कुल आबादी 1 अरब 38 करोड़ है

भारत की आबादी हर 10 साल में 17 .64 %की दर से बढ़ रही है ,जो पहले 10 साल में 21.54% थी। इसका मतलब यह हुआ कि आबादी पढ़ने की दर में गिरावट हुई है और इसकी मुख्य वजह है जागरूकता भारत सरकार कई योजना के चलते बढ़ती जनसंख्या के खिलाफ जागरूक कर रही है।

हालांकि वही चीज जो कि दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है चीन उसके तुलना में तो भारत की वार्षिक वृद्धि दर दोगुनी है यदि भारत की आबादी इसी दर से बढ़ती रही तो आने वाले समय में जनसंख्या के मामले में भारत चीन को भी पीछे छोड़ देगा।

अभी china की कुल कुल जनसंख्या 146 करोड़ है और चाइना की ने काफी हद तक अपनी बढ़ती आबादी पर काबू पा लिया है ऐसी कोशिश भारत को भी करने की आवश्यकता है भारत के शहरों में रहने वाले ज्यादातर लोग जनसंख्या के प्रति जागरूक है लेकिन ग्रामीण इलाकों में अभी भी जागरूक करने की आवश्यकता है।

जिस तरह से इंडिया की जनसंख्या में वृद्धि दर बहुत अधिक है अगर उस हिसाब से 10 साल का अनुमान लगाया जाए कि भारत का जनसंख्या कितना होगा तो आइए बताते हैं आपको 10 साल बाद का आंकड़ा:-
2020           138 करोङ
2025           144 करोङ 51 लाख
2030            150 करोङ 3 लाख
2035            155 करोङ 37 लाख
2040            159 करोङ 26 लाख
2045            162 करोङ 6 लाख
2050            163करोङ 91 लाख

अगर इसी अंदाजे से अगर भारत की आबादी बढ़ती रही तो यह जनसंख्या विस्फोटक भी बन सकती है।

भारत के किस राज्य की आबादी सबसे ज्यादा है?

भारत में कुल 29 राज्य है जो जनसंख्या के हिसाब से उत्तर प्रदेश देश का सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य है। 2011 की अंतिम जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश की आबादी 199812341 है।

आइए आपको सभी राज्यों की जनसंख्या के बारे में बताते हैं:-
1. उत्तर प्रदेश की आबादी        19 करोड़ 81 लाख
2. महाराष्ट्र की आबादी             11 करोड़ 33 लाख
3. बिहार की आबादी                10 करोड़ 40 लाख
4. पश्चिम बंगाल की आबादी      9 करोड़ 13 लाख
5. मध्य प्रदेश की आबादी         9 करोड़ 13 लाख
6. तमिलनाडु की आबादी 7 करोड़ 20 लाख
7. राजस्थान की आबादी 6 करोड़ 85 लाख
8. कर्नाटक की आबादी 6 करोड़ 11 लाख
9. गुजरात की आबादी 6 करोड़ 3 लाख
10. आंध्र प्रदेश की आबादी 4 करोड़ 93 लाख
11. उड़ीसा की आबादी 4 करोड़ 19 लाख
12. तेलंगाना की आबादी 3 करोड़ 52 लाख
13. केरल की आबादी 3 करोड़ 34 लाख
14. झारखंड की आबादी 3 करोड़ 30 लाख
15. असम की आबादी 3 करोड़ 12 लाख
16. पंजाब की आबादी 2 करोड़ 7 लाख
17. छत्तीसगढ़ की आबादी 2 करोड़ 55 लाख
18. हरियाणा की आबादी 2 करोड़ 53 लाख
19. जम्मू और कश्मीर की आबादी 1 करोड़ 2 लाख
20. उत्तराखंड की आबादी 1 करोड़ 1लाख
21. हिमाचल प्रदेश की आबादी 68 लाख 56 हजार
22. त्रिपुरा की आबादी 36 लाख 71 हजार
23. मेघालय की आबादी 29 लाख 64 हजार
24. मणिपुर की आबादी 27 लाख 21 हजार
25. नागालैंड की आबादी 19 लाख 80 हजार
26. गोवा की आबादी 14 लाख 57 हजार
27. अरुणाचल प्रदेश की आबादी 13 लाख 82 हजार
28. मिजोरम की आबादी 10 लाख 91 हजार
29. सिक्किम की आबादी 6 लाख 7 हजार

इस आंकड़े से आपको ज्ञात हो गया होगा कि सबसे सर्वाधिक आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश है जिसकी आबादी महाराष्ट्र बिहार पश्चिम बंगाल आंध्र प्रदेश इन सभी से बहुत ज्यादा है। जिसकी आबादी वर्तमान में 19.5 करोड़ है।

उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित है यह राज्य उत्तर में नेपाल को छूता है उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है यह राज्य 24 0928 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है, यहां का मुख्य न्यायालय प्रयागराज में है। यहां के राज्य के मूल निवासियों को आमतौर पर उत्तर प्रदेश ही कहा जाता है यहां पर अलग-अलग जाति धर्म के लोग रहते हैं सर्वप्रथम तीन चौथाई आबादी के साथ यहां पर हिंदू धर्म वासी रहते हैं, साथ ही साथ यहां पर इस्लाम धर्म वासी दूसरे नंबर पर आता है।

इस राज्य में कुल 80 जिले और 15 डिवीजन है। इस राज्य की एक खास बात यह है कि यहां पर हर को यानी 3 किलोमीटर पर पानी का स्वाद बदल जाता है और हर ढाई कोस पर भाषा बदल जाती है एक ही जिले में थोड़ी थोड़ी दूरी पर भाषा के फर्क को यहां आकर साफ तौर पर समझा जा सकता है।

भारत के किस राज्य की आबादी सबसे कम है?

ऊपर के जनसंख्या वाले तालिका से आपको ज्ञात हो क्या होगा कि भारत के सबसे कम आबादी वाले राज्य में सिक्किम आता है जिसकी वर्तमान में आबादी से 610,577 लगभग है। यहां अनेक धर्म जाति के लोग रहते हैं जब भी सिक्किम राज्य की जनगणना हुई है।

तब तक यह राज्य भारत के सभी कम जनसंख्या वाले राज्य में से सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य माना गया है । जनगणना करने पर सिक्किम का स्थान 29 वा स्थान है सिक्किम राज्य का क्षेत्रफल का 35% के अंतर्गत आता है।

सिक्किम की राजधानी गंगतोक है यहां सिक्किम राज्य प्राकृतिक बनावट के लिए मशहूर है, भारत की सबसे ऊंची चोटी सिक्किम के कंचनजंगा की चोटी है या छोटी विश्व की तीसरी ऊंची चोटी में से एक है।

सिक्किम राज्य में अनेक प्रकार की भाषाएं बोली जाती है जिसमें अधिकतर अंग्रेजी भाषा बोली जाती है इसके अलावा यहां पर 10 से ज्यादा भाषाएं बोली जाती है जैसे नेपाली ,भूटिया, लेपचा, लिंबू ,गोरीगर, नेवारी ,राई ,शेरपा इत्यादि भाषाएं बोली जाती है।,

सिक्किम राज्य में और राज्यों से अधिक भाषाएं बोली जाती है। किंतु अगर साक्षरता दर की बात की जाए तो कम जनसंख्या आबादी वाला राज्य होने के बावजूद अन्य बड़े राज्यों की तुलना में सिक्किम का साक्षरता दर काफी अच्छा है भारत के सिक्किम राज्य में 4 प्राइवेट तथा एक सेंट्रल यूनिवर्सिटी भी है।

यहां पर आने जाति और धर्म के लोग भी रहते हैं किंतु यहां के लोगों का प्रमुख धरे धर्म हिंदू धर्म है सिक्किम राज्य में कुल आबादी में से 57.8% लोग हिंदू धर्म मानने वाले हैं ,साथ ही साथ दूसरा धर्म यहां बौद्ध धर्म है जिसकी आबादी वाले लोग 27 .3 % है। यहां क्रिश्चियन तथा मुस्लिम समुदाय तथा अन्य जाति के लोग भी मौजूद हैं।

भारत जनसंख्या घनत्व क्या होता है?

जनसंख्या घनत्व से मतलब यह है कि ‘यह जनसंख्या जव की मात्रा का मापक है जिसे प्रति इकाई क्षेत्र व्यक्तियों की संख्या के रूप में व्यक्त किया जा सकता है’। अगर सरल भाषा में कहें तो जनसंख्या घनत्व को प्रति वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में व्यक्तियों की संख्या के रूप में व्यक्त किया जाता है यह एक अशोधित मापन है जिसे अंकगणितीय घनत्व के तौर पर संदर्भित किया जाता है। यह अशोधित इसलिए है क्योंकि जनसंख्या घनत्व की गणना करने में देश के पूरे क्षेत्र को शामिल किया जाता है।

देशों के अनुसार जनसंख्या घनत्व भूगोल की प्रमुख शाखा है जिसके अंतर्गत मानव की उत्पत्ति से लेकर वर्तमान समय तक उसके पर्यावरण के साथ संबंधों का अध्ययन किया जाता है मानव भूगोल की एक अत्यंत लोकप्रिय और बहू अनुमोदित परिभाषा है।

मानव एवं उसका प्राकृतिक पर्यावरण के साथ समायोजन का अध्ययन कराता है। मानव भूगोल में मानव वर्गों और उनके वातावरणो की शक्ति प्रभाव तथा प्रतिक्रियाओं के पारस्परिक कार्य तक संबंधों का अध्ययन प्रादेशिक आधार पर किया जाता है।

मानव भूगोल का महत्व दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। भारत के विश्वविद्यालयों में भी इसका अध्ययन बहुत ही रुचि से किया जा रहा है पिछले लगभग 40 वर्षों में मानव भूगोल के अध्ययन क्षेत्र का वैज्ञानिक विकास हुआ है और संसार के विभिन्न देशों में वहां की जनसंख्या की आर्थिक ,सामाजिक ,सांस्कृतिक, उन्नति के लिए संसाधन योजना में इसके ज्ञान का प्रयोग किया जा रहा है।

वर्तमान जनगणना के अनुसार भारत राज्य का उत्तर प्रदेश जो कि सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है वहां का जनसंख्या घनत्व 828 प्रति किलो मीटर स्क्वायर है।

Conclusion

आज के इस आर्टिकल में मैंने आपको भारत की आबादी कितनी है? (India population in 2021), india की आबादी कितनी है? (India ki abadi kitni hai?) तथा उससे महत्वपूर्ण कुछ विशेष जानकारियों के बारे में बताया है। साथ ही मैंने आपको भारत में किस राज्य की आबादी सबसे अत्यधिक है और किस राज्य की आबादी सबसे कम है इन विषयों के बारे में बताया साथी जनसंख्या घनत्व किसे कहते हैं।

इस बारे में भी चर्चा की है ,अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें और साथ ही साथ अगर आपके मन में कोई भी प्रश्न उठता है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट कर पूछ सकते हैं ।
धन्यवाद

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website बनाकर पैसे कैसे कमाए?

    wpChatIcon