एमबीए एक प्रोफेशनल कोर्स है, सबसे ज्यादा प्रचलित मास्टर डिग्री का कोर्स है। इस कोर्स को अभी के समय में अधिकतर युवा कर रहे हैं क्योंकि एमबीए डिग्री करने के बाद आपको कैरियर में एक बहुत अच्छा elevation मिलता है जिसके बाद आप किसी भी बड़ी इंडस्ट्री मैनेजमेंट में एक बड़े पद पर नौकरी पा सकते हैं।
जिन छात्रों ने अपना ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है और वह आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं या ऐसे छात्र जो किसी कंपनी में कार्य कर रहे हैं किसी भी प्रकार की नौकरी कर रहे हैं पर वह आगे पढ़ाई करना चाहते हैं और एमबीए कोर्स को करना चाहते हैं तो उनके मन में यह प्रश्न रहता है कि वे एमबीए (MBA) में एडमिशन कैसे लें? या फिर mba में दाखिला कैसे होता है?
आज इस आर्टिकल में आप इन सभी जानकारियों को बहुत ही विस्तार से जानेंगे।

अगर आप भी एमबीए (MBA) में एडमिशन के बारे में जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा ध्यान से पढ़ें।
MBA me admission kaise le
जैसा कि हम जानते हैं एमबीए प्रोफेशनल डिग्री का कोर्स है, MBA कोर्स में एडमिशनपर इस परीक्षा के द्वारा ही ले सकते हैं।
पर इसके अलावा भी बहुत सारे कॉलेज या फिर प्राइवेट कॉलेज होते हैं जो कि मेरिट के आधार पर भी एमबीए कोर्स में दाखिला लेते हैं।
पर अधिकतर छात्र एमबीए में एडमिशन लेने के लिए प्रवेश परीक्षा देते हैं और इस परीक्षा देने का सबसे बड़ा कारण यह है कि इससे आपको अच्छे और सरकारी एमबीए कॉलेज में दाखिला मिलता है।
अब हम एमबीए की प्रवेश परीक्षा के बारे में जानेंगे जिनके द्वारा आप एमबीए में दाखिला ले सकते हैं।
MBA entrance exam
Exams | Registration Dates | Exam Dates |
ATMA 2022 | July 2022 | July 2022 |
CAT 2022 | 4 Aug 2021- 22 Sept 2021 | 28 Nov 2022 |
CMAT 2022 | Nov 2021 | Jan 2022 |
MAT 2022 | Dec 2021 | Feb 2022 |
GMAT 2022 | पूरे साल | पूरे साल |
SNAP 2022 | 27 Nov 2021 | 19 Dec 202108 Jan 202216 Jan 2022 |
IIFT 2022 | 13 Sep – 15 Oct 2021 | 15 Dec 2021 |
XLRI XAT 2022 | 10 Aug – 30 Nov 2021 | 02 Jan |
NMAT 2022 | 3 Aug – 10 Nov 2021 | 14 Oct – 27 Dec 2021 |
KMAT 2022 | March 2022 | April 2022 |
IRMASAT 2022 | Feb 2022 | Feb 2022 |
IBSAT 2022 | 05 July – 16 Dec 2021 | 25 Dec – 26 Dec 2021 |
MAHCET 2022 | July 2022 | Aug 2022 |
UPES MET 2022 | June 2022 | June 2022 |
HPU MAT 2022 | July 2022 | To be announced |
TISS MAT 2022 | Jan 2022 | May 2022 |
UP CET 2022 | June 2022 | To be announced |
JE MAT 2022 | July 2022 | July 2022 |
OJEE 2022 | July 2022 | To be announced |
TS ICET 2022 | June 2022 | Aug 2022 |
MBA के सबसे प्रसिद्ध प्रवेश परीक्षा में से एक CAT है, जिसके द्वारा आप भारत के सबसे प्रसिद्ध बिजनेस कॉलेज (Indian Institute of Management) मेंदाखिला ले सकते हैं।
ऊपर मैंने आपको हमारे देश में आयोजित प्रवेश परीक्षाओं के बारे में बताया है जिसके जरिए आप एमबीए (MBA) में एडमिशन ले सकते हैं।
लिस्ट में मैंने आपको सारे प्रवेश परीक्षाओं के बारे में बताया है कि यह इन परीक्षाओं के लिए आप कब अप्लाई कर सकते हैं इन सब की जानकारी ऊपर लिस्ट में दी गई है।
mba की प्रवेश परीक्षा देने के बाद आपकी काउंसलिंग होती है तभी आप के अंक के आधार पर आपको एमबीए कॉलेज अलॉट किया जाता है।
कॉलेज मिल जाने के बाद आपको उस कॉलेज में जाकर अपना डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होता है और तब जाकर एमबीए कॉलेज में एडमिशन मिलता है।
TOP MBA college में एडमिशन कैसे लें?
भारत के टॉप और प्रसिद्ध एमबीए कॉलेज में दाखिला के लिए आपको परीक्षा देनी होती है इन कॉलेजों ऐडमिशन प्रोसेस परीक्षा के द्वारा ही आयोजित होता है।
ऊपर मैंने आपको बहुत सारे परीक्षाओं के लिस्ट दी है, इन परीक्षाओं के द्वारा आप राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार द्वारा संचालित सरकारी एमबीए कॉलेज में दाखिला ले सकते हैं।
इनके अलावा बहुत सारे प्राइवेट कॉलेज भी खुद की परीक्षाएं आयोजित कराती हैं।
अब हम जानेंगे कि आप देश के टॉप एमबीए कॉलेज में किन-किन परीक्षाओं के द्वारा दाखिला पा सकते हैं या फिर देश के टॉप एमबीए कॉलेज इन परीक्षाओं के अंक के आधार पर दाखिला लेते हैं।
TOP MBA College
College | Exams Accepted |
IIM Ahmedabad | CAT/GMAT |
IIM Bangalore | CAT/GMAT |
XLRI Xavier School of Management | CAT/GMAT/XAT |
IIM Lucknow | CAT/GMAT |
IIM Indore | CAT/GMAT |
Indian School of Business, Hyderabad | GRE/GMAT |
SPJIMR, Mumbai | XAT/CAT/GMAT |
BITS Pilani | CAT/XAT/GMAT/BAAT |
IIFT Delhi | IIFT/GMAT |
NMIMS | NMAT/GRE/GMAT |
FMS Delhi | CAT/GMAT |
ICFAI Business School | CAT/GMAT/NMAT/IBSAT |
CMRU Bangalore | MAT/CAT/PGCET/KMAT/ATMA/CMRUAT |
AIMIT Bangalore | MAT/CAT/CMAT/GMAT/KMAT/PGCET |
ARGUCOM Assam | MAT/XAT/CAT |
NHCE Bangalore | CAT/PGCET/MAT/KMAT |
VISTAS Chennai | CAT/CMAT/XAT/VEE |
MRIIRS Faridabad | XAT/MAT/CAT |
ISM Ranchi | CMAT/XAT/CAT/MAT |
LIET Hyderabad | TS ICET |
BITSOM Mumbai | GMAT/GRE/CAT |
KSOM Bhubaneswar | XAT/CAT/GMAT/CMAT/MAT |
AURO University | CMAT/ATMA/MAT/CAT/XAT |
IIT Madras | CAT |
Christ University | CUET |
St. Xavier’s University, Kolkata | CAT,XAT |
IPE Hyderabad | MAT/XAT/CAT/CMAT/GMAT/ATMA |
GIM Goa | CMAT/GMAT/XAT/CAT |
Symbiosis Institute of Management Studies | SNAP |
ऊपर मैंने आपको कुल 30 एमबीए कॉलेज की लिस्ट दी है इस लिस्ट में मैंने आपको यह भी बताया कि ये एमबीए कॉलेज में किन परीक्षाओं के आधार पर एडमिशन मिलता है।
जैसा कि आपने ऊपर पढ़ा CAT परीक्षा एक ऐसी परीक्षा है जिसके द्वारा आप देश के अधिकतर एमबीए कोर्स कराने वाले कॉलेज में दाखिला ले सकते हैं प्राइवेट है या सरकारी सभी कॉलेज इस परीक्षा के अंक के आधार पर भी दाखिला लेते हैं।
ऊपर दिए गए कॉलेज हमारे देश के टॉप 30 एमबीए कॉलेज में से एक हैं और इन कॉलेज से अगर आप एमपी के पढ़ाई करते हैं तो आपको बड़ी-बड़ी कंपनियों में जाने का अवसर मिलता है क्योंकि इन कॉलेज में बड़ी-बड़ी कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आती हैं।
Conclusion
जैसा कि इस आर्टिकल में हमने जाना कि एमबीए (MBA) में एडमिशन कैसे ले सकते हैं?, क्या एमबीए में एडमिशन लेने के लिए परीक्षा देना जरूरी है?, देश के टॉप एमबीए कॉलेज में एडमिशन कैसे ले सकते हैं?, एमबीए में एडमिशन लेने के लिए किन-किन परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है?
मुझे उम्मीद है कि इस आर्टिकल को पढ़कर आपको एडमिशन से संबंधित सारी जानकारी मिली होगी।
अगर आपको हमारा आर्टिकल अच्छा लगा और हमारे आपको अच्छी जानकारी मिली है, तो हमारे आर्टिकल को शेयर जरूर करें और हमारे आर्टिकल संबंधित कोई राय देना चाहते हैं तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।