एमबीबीएस के लिए नीट में कितने मार्क्स चाहिए? | MBBS ke liye NEET mein kitne marks chahiye?

आज के समय में बहुत से विद्यार्थी ऐसे हैं जो कि आगे चलकर अपना career medical के क्षेत्र में बनाना चाहते हैं। यदि बात की जाए medical के क्षेत्र की तो सभी विद्यार्थी MBBS करने का सपना देखते हैं, जिसके लिए वह बड़ी कड़ी मेहनत करते हैं। परंतु MBBS का course करने के लिए सभी विद्यार्थियों को पहले Neet की परीक्षा पास करनी होती है।

Neet की परीक्षा एक प्रवेश परीक्षा होती है जो कि NTA (National test agency) द्वारा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा को पास करके आप medical के क्षेत्र के किसी भी course के लिए एक अच्छा सरकारी college में दाखिला ले सकते हैं।

जितने भी छात्र MBBS का course करना चाहते हैं उन सभी को MBBS की पूरी जानकारी होना आवश्यक है। तो ऐसे में विद्यार्थियों के मन में कई तरह के प्रश्न आते हैं। जिससे कि एक सामान्य प्रश्न यह भी होता है कि MBBS के लिए Neet में कितने marks चाहिए?

आज के इस article में हम MBBS के लिए Neet में कितने marks चाहिए इसके बारे में जानेंगे, इसके साथ ही इससे जुड़े कई अन्य बातों के बारे में भी जानेंगे। आज के इस article को बड़े ही ध्यानपूर्वक और हमारे साथ अंत तक बने रहे।

एमबीबीएस के लिए नीट में कितने मार्क्स चाहिए?

यदि बात की जाए MBBS के लिए NEET के अंको की तो यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके category के अनुसार आपको कितने अंक आते हैं।

तो यदि आप general category के विद्यार्थी हो और Neet exam पास करके MBBS का course करना चाहते हो तो आपको कम से कम 50% अंक लाना अनिवार्य है।

इसके अलावा यदि आप OBC category से हो और Neet का exam पास करके MBBS का course करने की सोच रहे हो तो आपको इस परीक्षा में कम से कम 40% अंकों से पास होना अनिवार्य है, और यदि आप SC/ST category से हो और exam पास करके MBBS का course करना चाहते हो तो आपको कम से कम 35% अंक लाना अनिवार्य है। तो अब हम यह जानते हैं कि Neet का पेपर कितने अंको का होता है।

इसे भी जरूर पढ़ें

आज के इस article में हम इन सभी सवालों के जवाब ढूंढेंगे।

  • MBBS के लिए Neet के पेपर में कितने अंक चाहिए?
  • Neet के लिए 12वीं में कितने अंक चाहिए?
  • MBBS के लिए Neet की तैयारी कैसे करें?

MBBS के लिए NEET के पेपर में कितने अंक चाहिए?

यदि बात की जाए Neet के पेपर के अंको की तो Neet का पेपर कुल 720 अंक का होता है। इसमें कोई चार विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं।

यह विषय है physics, chemistry और biology के zoology और botany। इन सभी विषयों से 45 प्रश्न पूछे जाते हैं, और कुल मिलाकर 4 विषयों से 180 प्रश्न पूछे जाते हैं।

जिसमें से हर एक प्रश्न के सही उत्तर पर आपको चार अंक दिए जाते हैं। इसमें से यदि आपके किसी प्रश्न का उत्तर गलत हो गया तो आपकी negative marking भी की जाती है जिसमें कि आपके कुल अंकों में से हर एक गलत उत्तर के लिए एक marks काट लिया जाता है।

इसमें आपको प्रश्न MCQ (multiple choice question) के रूप में दिए जाते हैं। इसमें आपको सभी प्रश्नों के लिए चार विकल्प भी दिए जाते हैं। यह exam आपको offline देना होता है।

NEET के लिए 12वीं में कितने अंक चाहिए?

तो यदि बात करें Neet exam के लिए 12वी के अंको की तो यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस category से belong करते हो। यदि आप general category के विद्यार्थी हो और आपको 12वीं के बाद Neet का exam देना है तो आपको अपनी 12वी कक्षा में कम से कम 50% अंकों से पास होना अनिवार्य है।

यदि आप भारत के top medical college में जाना चाहते हैं तो आपको कम से कम 60% लाना होगा, क्योंकि बड़े-बड़े colleges में आपसे 60% अंकों की मांग की जाती है।

इसके साथ ही यदि आप OBC category से belong करते हो और आप 12वीं के बाद Neet का exam देना चाहते हो तो आप को कम से कम अपनी 12वी कक्षा में 45% अंकों से पास होना आवश्यक है।

इन सबके अलावा यदि आप SC/ST वर्ग से हो और आप 12वीं के बाद Neet का exam देना चाहते हो तो आपको अपनी 12वीं कक्षा में कम से कम 40% अंकों से पास होना होगा।

Neet का exam देने के लिए आपको अपने 12वीं कक्षा में science stream लेना अनिवार्य है। Science stream में भी आपको physics, chemistry और biology लेना अनिवार्य है। इन विषयों में कम से कम आपको 50% अंक लाना अनिवार्य है।

MBBS के लिए NEET की तैयारी कैसे करें?

जो भी छात्र Neet पास करके MBBS का कोर्स करना चाहते हैं उनको यह जरूर जाना चाहिए कि Neet की तैयारी कैसे होती है, तो यह है कुछ tips जिसकी मदद से आप अपने Neet की तैयारी अच्छे तरीके से कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप अपने से परीक्षा के pattern को समझ ले
  • 10वीं के सभी important topics को दोबारा से पढ़ ले
  • एक schedule बनाए जिसको कि आप दिनभर follow कर सकें।
  • जिस topic में आपकी पकड़ कमजोर है उस पर ज्यादा ध्यान दे।
  • 12वी के सारे syllabus की एक list बना लें।
  • हमेशा अपने notes खुद बनाएं।
  • सभी विषयों पर सामान्य समय दें।
  • Neet के पिछले साल के प्रश्नों को जरूर हल करें।
  • नियमित रूप से revision करें
  • हमेशा अच्छा और जीतने के बारे में सोचें
  • अपने द्वारा बनाए गए time table को जरूर follow करें
  • YouTube और Google की मदद से अपने syllabus को अच्छी तरीके से समझ कर पढ़ें।
  • Neet exam की तैयारी आपको अपनी 11 कक्षा के शुरुआत से ही शुरू कर देनी चाहिए।

निष्कर्ष

तो आज के इस article में हमने जाना MBBS के लिए NEET में कितने marks चाहिए। इसके साथ ही हमने जाना MBBS के लिए Neet के पेपर में कितने अंक होने चाहिए। Neet के लिए 12वीं में कितने अंक होने चाहिए। Neet की तैयारी कैसे करें। हमने इन सभी के बारे में जाना।

आशा है आज के इस article को पढ़कर आपके मन में MBBS के लिए Neet में कितने marks चाहिए से संबंधित जो भी सवाल होंगे, उन सभी सवालों के जवाब आपको मिल गए होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website बनाकर पैसे कैसे कमाए?

    wpChatIcon