माउस कितने प्रकार के होते हैं? | Mouse kitne prakar ke hote hain

माउस कितने प्रकार के होते हैं? Computers माउस कितने प्रकार के होते हैं? (Mouse kitne prakar ke hote hain?) माउस के प्रकार , माउस कितने तरह के होते हैं? (How many types of mouse are there?), माउस के हर प्रकार के बारे में विस्तार से जानेंगे।

दोस्तों हम सभी को पता है कि आज का समय आधुनिक और डिजिटल चीजों का है। कंप्यूटर आधुनिकता के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से है। हम देख ही सकते हैं कि आज के समय में किसी भी क्षेत्र में बिना कंप्यूटर के बहुत से काम नहीं हो सकते। हमारे दिनचर्या के छोटे कामों से लेकर बड़े और जरूरी कामों के लिए कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है।

ऐसे में जहां कंप्यूटर का इस्तेमाल करके हम इतने सारे काम करते हैं, हमारे लिए एक कंप्यूटर के बारे में सभी जानकारी का होना जरूरी हो जाता है। एक कंप्यूटर के कई सारे parts होते हैं जो आपस में मिलकर संचालन करते हैं। Mouse कंप्यूटर का ऐसा ही एक महत्वपूर्ण part है। आज इस लेख में हम कंप्यूटर के mouse के बारे में ही जानेंगे। मुख्य तौर पर, माउस कितने प्रकार के होते हैं? (Mouse kitne prakar ke hote hain?) इन सभी के बारे में जानेंगे –

माउस क्या है? (What is mouse?)

आसान भाषा में, माउस कंप्यूटर का एक इनपुट डिवाइस होता है यानी इसका इस्तेमाल करके एक कंप्यूटर चलाने वाला व्यक्ति कंप्यूटर को instruction देता है। आपने कभी ना कभी कंप्यूटर चलाया होगा, तो जिस छोटे से डिवाइस के इस्तेमाल से आप अपने computer screen पर कहीं क्लिक करते हैं या जिससे courser को कंट्रोल करते हैं वही माउस होता है। Mouse को pointing device भी कहा जाता है क्योंकि इससे कंप्यूटर मॉनिटर पर कुछ पॉइंट किया जाता है। Double click, single click इत्यादि से किसी प्रोग्राम या फाइल को खोलना, बंद करना। सेलेक्ट करना इत्यादि जैसे काम माउस से ही होते हैं।

माउस कितने प्रकार के होते हैं? (Mouse kitne prakar ke hote hain?)

माउस के प्रकार में, मुख्य तौर पर इसे चार प्रकरो में देखा जा सकता है, जिसमें Mechanical mouse, Optical mouse, trackball mouse, stylish mouse इत्यादि आते हैं। इसके अलावा माउस के अन्य प्रकारों में wired mouse और wireless mouse भी आते हैं।

Mechanical mouse

सबसे पहले जिस माउस का इस्तेमाल किया जाता था, वह मैकेनिकल माउस ही होते थे। साल 1972 में बिल इंग्लिश(Bill English) के द्वारा माउस का आविष्कार किया गया था। Mechanical mouse को ball mouse के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इसमें इंस्ट्रक्शंस के लिए बॉल का इस्तेमाल किया जाता था। माउस को हिलाने  पर उसमें लगा यह बॉल भी move होता था, जिसकी वजह से माउस के द्वारा कंप्यूटर का courser move होता था और दूसरे instruction दिए जाते थे। Mechanical mouse यानी कि ball mouse का इस्तेमाल पहले के समय में ज्यादा किया जाता था आज के समय में ज्यादा advanced और बेहतर माउस बाजार में उपलब्ध है जिनका इस्तेमाल आज ज्यादा किया जा रहा है।

Optical mouse

एक मैकेनिकल माउस में जिस तरह बॉल का इस्तेमाल होता है, Optical mouse में बॉल के स्थान पर एक LED  का इस्तेमाल किया जाता है।  कंप्यूटर चलाते वक्त यदि आपने ऐसा माउस देखा हो जिसके नीचे Red LED जल रही हो तो वह एक Optical mouse होगा। एक ऑप्टिकल माउस में Optical electronics का इस्तेमाल किया जाता है जिससे माउस का position और movement track किया जाता है। आज के समय में ऑप्टिकल माउस को ही स्टैंडर्ड मैकेनिकल माउस का दर्जा प्राप्त है। वर्तमान में सबसे ज्यादा इसी तरह के माउस का इस्तेमाल हो रहा है, यह दूसरों की तुलना में ज्यादा रिलायबल होते हैं एवं इन्हें ज्यादा मेंटेन भी नहीं करना होता है। एक ऑप्टिकल माउस का इस्तेमाल करते वक्त अच्छा और समतल सरफेस होना चाहिए।

Trackball mouse

आज के समय में जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास हो रहा है वैसे वैसे हर डिवाइस के साथ-साथ mouse भी एडवांस होते जा रहे हैं। एक trackball mouse दिखने में काफी हद तक एक आम माउस की तरह ही होता है, जिसमें courser को मूव करने के लिए एक track बॉल का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे कंप्यूटर चलाने वाला अपने अंगूठे की सहायता से ऑपरेट करता है। एक आम कंप्यूटर चलाने वाला इंसान सामान्य तौर पर इस तरह के माउस का इस्तेमाल नहीं करता है। इस माउस का इस्तेमाल करना दूसरों की तुलना में थोड़ा ज्यादा मुश्किल होता है। बाजार में इस तरह के  माउस ज्यादा देखने को नहीं मिलते, कुछ स्पेसिफिक कामों के लिए इस तरह के माउस का इस्तेमाल प्रोफेशनल लोगों द्वारा किया जाता है।

Stylus mouse

जिस प्रकार  कुछ महंगे और flagship smartphone ( samsung note 10 ,Samsung galaxy S6, IPad ) में आपको एक स्टाइलस दिया जाता है उसी प्रकार स्टाइलस के आकार का  माउस भी होता है। असल में यह एक माउस का होकर किसी पेन की तरह एक stylus pen होता है। एक नॉर्मल माउस में जितने भी जरूरी बटन होते हैं, वे सभी इसमें पाए जाते हैं। Stylus mouse जो होते हैं वे wireless तरीके से काम करते हैं। आज के समय में टच स्क्रीन वाले जो कुछ कंप्यूटर और लैपटॉप आते हैं उनमें इस प्रकार के माउस का इस्तेमाल किया जाता है। वर्तमान में इनका प्रचलन भी काफी है।

इनके बाद माउस को जो अन्य दो प्रकारों में बांटा जा सकता है वह है wired और wireless

Wired mouse

नाम से ही पता चल रहा है की इन्हें कंप्यूटर के साथ directly एक वायर के द्वारा कनेक्ट किया जाता है। इन्हें corded mouse भी कहा जाता है। USB Cabels इत्यादि से ये कंप्यूटर से connect होते हैं, यह उस वायर से ही पावर लेते हैं इसलिए इनमे बैटरी इत्यादि की आवश्यकता नहीं होती है। क्योंकि यह wire (USB cabel) के द्वारा connect होते हैं इसीलिए ये ज्यादा accurate भी होते हैं। वायर सही रहने पर इनमें कनेक्शन इत्यादि की कोई दिक्कत नहीं आती है। Mechanical mouse या  optical mouse wired mouse हो सकते हैं।

Wireless mouse

इसमें भी नाम से पता चल रहा है कि जिस माउस में वायर का इस्तेमाल नहीं किया जाता है वह wireless mouse है। इस माउस के साथ कोई भी cable attach नहीं होती है, इसमें डाटा ट्रांसफर और कंप्यूटर से कनेक्ट होने के लिए wireless technology का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें बिना wire के साथ सिर्फ एक माउस होता है और साथ में एक reciever दिया जाता है जिसे आप को कंप्यूटर में लगाना होता है। इसमें wires इत्यादि की कोई भी दिक्कत नहीं होती है। क्योंकि इसमें wire नहीं होते हैं इसीलिए यह कंप्यूटर से पावर नहीं ले सकते हैं, जिसके लिए इनमें खुद की बैटरी होती है जिनसे यह थोड़े भारी भी होते हैं एवं साथ ही इन्हे चार्ज करने की जरूरत भी पड़ती है।

Conclusion

आज आर्टिकल में हमने माउस कितने प्रकार के होते हैं? (mouse kitne prakar ke hote hain?) माउस के प्रकार, (types of mouse in hindi) माउस कितने तरह के होते हैं? इन सब के बारे में विस्तार से जाना है।

इस आर्टिकल में मैंने आपको माउस के हर एक प्रकार के बारे में विस्तार से बताया। इस आर्टिकल में हमने wireless mouse optical mouse wired mouse mechanical mouse के बारे में भी जाना है अगर यह आर्टिकल पढ़कर आपको अच्छा लगा और इस आर्टिकल से आपको अच्छी जानकारी मिली है तो हमारे आर्टिकल को शेयर जरूर करें और हमारे आर्टिकल के संबंधित कोई राय देना चाहते तो आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website बनाकर पैसे कैसे कमाए?

    wpChatIcon