O level कोर्स कितने साल का होता है? | O level course kitne saal ka hota hai

आज इस आर्टिकल में हम ओ लेवल कोर्स कितने साल का होता है? O level course kitne sal ka hota hai? Duration of o level course के बारे में विस्तार से जानेंगे।

ओ लेवल कोर्स कितने साल का होता है? (O level course kitne saal ka hota hai?)

O level कोर्स की अवधि 1 वर्ष की होती है, यह 1 साल का कंप्यूटर से संबंधित एक कोर्स है। 1 वर्ष की अवधि का यह पाठ्यक्रम सेमेस्टर सिस्टम के तहत होती है यानी इस कोर्स की पढ़ाई आपको सेमेस्टर वाइज करनी होती है, और 1 साल का होने के कारण इसमें छह-छह महीने के 2 सेमेस्टर होते हैं। इस ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स में एडमिशन एक साल में दो बार लिया जाता है, एक बार जनवरी के महीने में और दूसरा जुलाई के महीने में। 10 + 2 की योग्यता रखने वाला कोई अभ्यार्थी या ITI (यानी इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट) का सर्टिफिकेट रखने वाला कोई विद्यार्थी  इस कोर्स में  प्रवेश ले सकता है।

O level कोर्स क्या है?

आसान शब्दों में o level computer का एक बेसिक कोर्स है जो कि एक डिप्लोमा कोर्स है, इसमें आपको कंप्यूटर की पढ़ाई करनी होती है। ओ लेवल कोर्स में इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के फाउंडेशन इत्यादि की जानकारी दी जाती है। O level कंप्यूटर कोर्स, NIELIT (National institute of electronics and information technology) यानी राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा आयोजित किया जाने वाला एक डिप्लोमा कोर्स है। NIELIT देश में डिजिटल साक्षरता बढ़ाने में प्रयत्नरत है। जिसका उद्देश्य अभ्यार्थियों में कंप्यूटर साक्षरता को बढ़ाना है जो आज के समय में महत्वपूर्ण हो गया है। O level का कोर्स भी  A level, B level और CCC की तरह NIELIT द्वारा ही कराया जाता है। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ओ लेवल के कोर्स का सर्टिफिकेट CS डिप्लोमा के बराबर की मान्यता रखता है।इस कोर्स को कर लेने के बाद अभ्यार्थी ए लेवल कोर्स को करने के लिए एलिजिबल हो जाते हैं जोकि कंप्यूटर अनुप्रयोगों में एडवांस डिप्लोमा के बराबर का कोर्स है।

O level full form

O level का फुल फॉर्म ‘ordinary level’ होता है, इसके नाम से ही पता चलता है कि यह ऑर्डिनरी यानी आम लेवल का कोर्स है कंप्यूटर की बेसिक कोर्स में आपको सभी प्रकार के एप्लीकेशंस उनके इस्तेमाल इत्यादि के बारे में सिखाया जाता है।

O level कोर्स कैसे करे? | O level में दाखिले की प्रक्रिया

जैसा कि हमने ऊपर भी बताया 10+2 या फिर आईटीआई उत्तीर्ण कर चुके अभ्यार्थी ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स में दाखिला लेने के योग्य होते हैं। यदि आप इस कोर्स  के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसकी दो प्रक्रियाएं हैं पहला ऑनलाइन जिसमें आप NIELIT की आधिकारिक वेबसाइट ( nielit.gov.in ) पर जाकर सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। या दूसरा राष्ट्रीय इलेक्ट्रोनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के अंतर्गत रजिस्टर्ड किसी संस्थान में जाकर एडमिशन ले सकते हैं। इस कोर्स को करने के लिए किसी संस्थान में एडमिशन लेने पर रजिस्ट्रेशन, फीस पेमेंट इत्यादि वह इंस्टिट्यूट ही करवाता है जिसके लिए आपको शुल्क देना होता है। साथ ही संस्थान से ओ लेवल कोर्स करने पर आपके पाठ्यक्रम, क्लासेस इत्यादि का ध्यान संस्थान द्वारा ही रखा जाता है।

O level की फीस कितनी होती है?

जैसे कि हमने आपको ऊपर बताया की ओ लेवल की कोर्स में एडमिशन के लिए आप ऑनलाइन या किसी संस्थान में दाखिला ले सकते हैं। इसीलिए इस कोर्स को करने में आपको कितनी फीस देनी होगी यह निर्भर करता है कि आप दोनों में से किसका चुनाव करते हैं। अगर आप किसी संस्थान यानी इंस्टिट्यूट से इस कोर्स को करते हैं तो 15000 से ₹18000 आपकी फीस हो सकती है, जिसमें आपको उस इंस्टिट्यूट के टीचर्स पढ़ाते हैं, वहीं अगर आपको लगता है कि आप बिना अध्यापक के भी इसकी पढ़ाई करके इसे समझने में सक्षम है तो आप ऑनलाइन इसे कर सकते हैं जिसके लिए खर्च सिर्फ तीन से चार हजार तक का आता है।

O level कोर्स syllabus

O level कोर्स का सिलेबस क्या होता है, यानी इसके लिए आपको क्या क्या पढ़ना होगा इसके बारे में पता होना जरूरी हो जाता है।

जैसा कि हमने बताया किया 1 साल का कोर्स है जिसमें 2 सेमेस्टर होते हैं। इन दो सेमेस्टर्स का सिलेबस अलग-अलग होता है। ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स में आपको दोनों सेमेस्टर में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों ही पढ़ने होते हैं इसके साथ ही आपको प्रोजेक्ट भी करना होता है।

फर्स्ट सेमेस्टर में आपको दो पेपर पढ़ने होते हैं जिनमें IT tools and business systems पहला और internet technology and web design दूसरा पेपर होता है। दूसरे संस्कारी सेमेस्टर में कुल मिलाकर 3 पेपर होते हैं, जिनमें पहला Programming and problem solving through C language, दूसरा Application of .NET technology और तीसरा Introduction to multimedia होता है। इसके साथ ही प्रैक्टिकल पेपर और प्रोजेक्ट में practical based on the theory papers of the syllabus तथा Project work होता है।

O level  की  परीक्षा

ओ लेवल की परीक्षा में आपको थ्योरी(theory) और प्रैक्टिकल(practical)  दोनों ही देना होता है।

इस कोर्स में आपको चार परीक्षाएं देनी होती है सभी पेपर मैं 2 भाग होते हैं जिसमें से पहले भाग में आपको 40 प्रश्न  ओएमआर शीट पर करने होते हैं जिसके लिए घंटे का समय दिया जाता है। यह भाग 40 अंकों का होता है जिसमें उत्तीर्ण होने के लिए 20 अंक लाना जरूरी होता है। दूसरे भाग में 2 घंटे में आपको 60 प्रश्न सॉल्व करने होते हैं, इसे आपको व्हाइट शीट पर सॉल्व करना होता है, इसमें 30 अंक लाना जरूरी होता है।

इन परीक्षाओं को पास करने के बाद ही आप प्रैक्टिकल के लिए अप्लाई कर सकते हैं प्रैक्टिकल एग्जाम भी दो भागों में होती है जिसमें पहले भाग में 80 अंकों का कंप्यूटर पर ऑनलाइन सॉल्व करने वाले प्रश्न होते हैं, दूसरे भाग में 20 अंकों का viva होता है।

इसकी परीक्षा हो जाने के बाद सामान्य तौर पर 2 महीने के बाद इसका रिजल्ट की NIELIT आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाता है, जिसे जाकर अभ्यार्थी चेक कर सकते हैं। किसी इंस्टिट्यूट के माध्यम से आवेदन करने वाले अभ्यार्थी उस इंस्टिट्यूट से भी परिणाम मांग सकते हैं। हालांकि परिणाम में प्रैक्टिकल के अंकों को नहीं जोड़ा जाता लेकिन इसका सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा में उत्तीर्ण होना और प्रोजेक्ट पूरा करना जरूरी होता है।

Conclusion

दोस्तों आज के समय में कंप्यूटर का इस्तेमाल लगभग हर क्षेत्र में ही होने लगा है। यदि आप कोई अच्छी नौकरी पाना चाहते हैं तो आज के समय में इसके लिए आपको कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान होना काफी जरूरी हो जाता है ऐसे में जहां कंप्यूटर का महत्व इतना ज्यादा है कंप्यूटर के लिए कई सारे कोर्सेज उपलब्ध है।आज के समय student के मन एक प्रश्न रहता है किसी कोर्स करने के लिए की उस कोर्स को करने में कितना वक़्त लगता है?आज इस आर्टिकल में हम कंप्यूटर के ओ लेवल कोर्स कितने साल का होता है इस के बारे में पढ़े हैं आज के इस आर्टिकल में हमने O level course kitne saal ka hota hai? इसके बारे में विस्तार से जाने हैं मुझे उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल पढ़कर ओ लेवल कोर्स के समय अवधि के बारे में जरी जानकारी मिल गयी होगी अगर हमारा आर्टिकल के द्वारा आपको साडी जानकारी मिलिक है तो इस आर्टिकल को शेयर जरुर करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website बनाकर पैसे कैसे कमाए?

    wpChatIcon