O level की फीस कितनी है? | O level ki fees kitni hai

आज इस आर्टिकल में हम O level कोर्स की फीस ,ओ लेवल की फीस कितनी होती है?(O level course ki fees kitni hai hai?),O level कोर्स करने में कितना खर्चा होता है? इन सब के बारे में विस्तार से जानेंगे।

दोस्तों आज के समय में कंप्यूटर की जानकारी होना हर अभयार्थी के लिए एक प्रकार से अनिवार्य योग्यता हो गई है।  जिस किसी भी क्षेत्र में आप नौकरी लेना चाहते हैं वहां कंप्यूटर की अच्छी नॉलेज रखने वालों को preference दिया जाता है। हर एक अभ्यर्थी के लिए जो एक अच्छी नौकरी लेना चाहता है कंप्यूटर की जानकारी होना या किसी अच्छे कंप्यूटर कोर्स का सर्टिफिकेट होना काफी फायदेमंद होता है। O level कंप्यूटर कोर्स भी एक ऐसा ही कोर्स है जिसे करने  के बाद आपके लिए करियर में कई क्षेत्रों में जॉब पाने के अवसर खुलते हैं।

बहुत से छात्र आज के समय मे ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स को करना चाहते हैं। कुछ अभ्यर्थियों के मन में यह सवाल रहता है कि ओ लेवल कोर्स को करने में उन्हें कितना खर्च आएगा यानी ओ लेवल कोर्स की फीस कितनी होती है। आज इस लेख में हम मुख्य रूप से इसी बात पर चर्चा करेंगे की ओ लेवल की फीस कितनी होती है?  इस कोर्स को करने में आपको कितना खर्च आएगा?  साथ ही ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स से संबंधित अन्य सभी बातों को भी जानेंगे-

O level की कितनी फीस होती है? (O level ki fees kitni hai)

ओ लेवल कंप्यूटर का एक बेसिक कोर्स होता है, जिसमें आपको बेसिक कंप्यूटर एप्लीकेशंस की जानकारी दी जाती है। इसे फाउंडेशन कोर्स भी कहा जाता है। यदि सीधे बात की जाए इस कोर्स के फीस की तो यह निर्भर करता है कि आप किस तरह का कोर्स करते हैं।

मतलब की, ओ लेवल का कोर्स आप दो तरीके से कर सकते हो जिसमें पहला online (या डायरेक्ट) है, और दूसरा किसी संस्थान यानी institute के माध्यम से। O level की फीस कितनी होती है? ये इस बात पर निर्भर करता है की आप किस माध्यम से O level course को करते हैं।

O level ki fees

अगर ओ लेवल कोर्स को आप ऑनलाइन या डायरेक्ट माध्यम से करते हैं तो o level ki fees ₹3000 से लेकर ₹5000 तक हो सकती है और अगर आप ओ लेवल कोर्स को किसी संस्थान के द्वारा करते हैं o level ki fees ₹15000 से लेकर ₹18000 तक हो सकती है।

यदि आप ओ लेवल का कोर्स किसी इंस्टिट्यूट के माध्यम से करते हैं तो आपको फीस अधिक देनी होती है, लेकिन इसके साथ ही आपको इससे संबंधित बहुत सी चीजों की टेंशन भी नहीं लेनी पड़ती है। किसी institute से यह कोर्स करने पर ओ लेवल कोर्स से रिलेटेड सभी काम जैसे आप का रजिस्ट्रेशन, आपको O level exam form भरना, O level ki fess पेमेंट करना, admit card download करना, प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट कराना रिजल्ट के लिए  आपको इनफॉर्म करना इत्यादि जैसे सभी काम आपको नहीं करने होते हैं, यह सारे काम आपने जिस इंस्टिट्यूट को ज्वाइन किया है।

वह इंस्टीट्यूट ही manage करता है। तो जाहिर है यदि इंस्टिट्यूट आपके लिए इन सभी कार्यों को कर रहा है तो वह आपसे इसकी फीस भी लेगा, इन सभी कामों के बदले कोई इंस्टिट्यूट आसानी से आपसे लगभग 15000 से ₹18000 तक ले सकता है। इस राशि में O level examination fees, O level रजिस्ट्रेशन फीस इत्यादि शामिल हो सकते हैं। इसीलिए इस कोर्स को किसी इंस्टिट्यूट के माध्यम से करने से पहले यह बात पता कर ले कि वह इंस्टिट्यूट इन सभी कामों को करने के योग्य है या नहीं।

किसी इंस्टीट्यूट द्वारा इस कोर्स को करने पर आपको इंस्टिट्यूट को जो फीस देनी होती है वह आप दो इंस्टॉलमेंट्स में दे सकते हैं। पहले में आधी फीस एडमिशन के समय लिया जाता है, और उसके बाद सेकंड सेमेस्टर में आपको दूसरा इंस्टॉलमेंट देना होता है।

यदि आप इंस्टिट्यूट में ना जाकर स्वयं ही ऑनलाइन ही इस कोर्स को करना चाहते हैं, तब आपको इतनी फीस pay करने की आवश्यकता नहीं होती है। परंतु इसमें आपको इससे संबंधित कार्यों को स्वयं ही करना होता है, जो सारे काम आपके लिए इंस्टिट्यूट कर देता था आपको वह सब खुद ही मैनेज करना होता है। इसीलिए ओ लेवल कोर्स को डायरेक्ट करने से पहले आप इस बात का निर्णय कर ले कि इससे संबंधित सभी कार्यों को आप अपने स्तर पर करने के योग्य हैं। यदि आप इसे मैनेज कर लेते हैं तो महज 3-3.5 हजार से 4 हजार के खर्च में आप O level कोर्स को कंप्लीट कर सकते हैं।

अभ्यार्थियों को https://student.nielit.gov.in के पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना होता है जो 5 साल तक माननीय माननीय रहता है। यहां पर registration fees ₹500 होता है। इसकी परीक्षा में, थ्योरी में 100 नंबर की परीक्षा होती है जिसके लिए 3 घंटे का समय होता है। प्रत्येक थ्योरी पेपर के लिए एग्जामिनेशन फीस कुल ₹850 होती है जिसमें ₹750 एग्जामिनेशन फीस + ₹100 प्रोसेसिंग फीस होती है। Theory के साथ साथ इसमें आपको 3 घंटे का प्रैक्टिकल एग्जाम भी देना होता है, प्रैक्टिकल एग्जाम की फीस ₹500 होती है।

 O Level कोर्स क्या है?

सीधे शब्दों में ओ लेवल कंप्यूटर का एक बेसिक कोर्स है जो डिप्लोमा की तरह होता है। इसमें आपको कंप्यूटर की पढ़ाई कराई जाती है, जिसमें कंप्यूटर के एप्लीकेशंस, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के फाउंडेशन इत्यादि की जानकारी दी जाती है। यह कोर्स NIELIT यानी नेशनल इंस्टीट्यूट आफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित एक डिप्लोमा कोर्स है। आप किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिप्लोमा करते हैं या ओ लेवल का कोर्स करते हैं दोनों के सर्टिफिकेट की समान  मान्यता होती है।

 O level का course कितने साल का होता है?

इस कोर्स की अवधि 1 साल की होती हैं। 1 साल के समय का यह पाठ्यक्रम सेमेस्टर सिस्टम से होता है, जिसमें आपको सेमेस्टर वाइज पढ़ाई करनी होती है और 1 साल का होने के कारण इस कोर्स में 6-6 महीने के 2 सेमेस्टर होते हैं। 2 semester का सिलेबस अलग-अलग रहता है।

O level के लिए योग्यता

एलिजिबिलिटी में इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए आपका 12 वीं पास होना जरूरी है। बारहवी उत्तीर्ण हो जाने के बाद आप इसमें दाखिला लेकर इस कोर्स को कर सकते हैं। 12वीं के अलावा यदि आप आईटीआई पूरी कर चुके हैं और आपके पास आईटीआई का सर्टिफिकेट है तो भी आप इसमें बिना किसी समस्या के एडमिशन ले कर इस कोर्स को कर सकते हैं।

O level कोर्स का Exam

ओ लेवल की परीक्षा में आपको थ्योरी(theory) और प्रैक्टिकल(practical)  दोनों ही देना होता है।

इस कोर्स में आपको चार परीक्षाएं देनी होती है सभी पेपर मे 2 भाग होते हैं जिसमें से पहले भाग में आपको 40 प्रश्न  ओएमआर शीट पर करने होते हैं जिसके लिए घंटे का समय दिया जाता है। यह भाग 40 अंकों का होता है जिसमें उत्तीर्ण होने के लिए 20 अंक लाना जरूरी होता है। दूसरे भाग में 2 घंटे में आपको 60 प्रश्न सॉल्व करने होते हैं, इसे आपको व्हाइट शीट पर सॉल्व करना होता है, इसमें 30 अंक लाना जरूरी होता है।

इन परीक्षाओं को पास करने के बाद ही आप प्रैक्टिकल के लिए अप्लाई कर सकते हैं प्रैक्टिकल एग्जाम भी दो भागों में होती है जिसमें पहले भाग में 80 अंकों का कंप्यूटर पर ऑनलाइन सॉल्व करने वाले प्रश्न होते हैं, दूसरे भाग में 20 अंकों का viva होता है।

Conclusion

आज का यह आर्टिकल ओ लेवल कोर्स करने वाले छात्रों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है जो भी छात्र 12वीं के बाद ओ लेवल कोर्स करना चाहते हैं उनके मन में एक प्रश्न हमेशा रहता है कि O level कोर्स करने में कितना खर्च होता है? O level course ki fess, O level की फीस कितनी है? आज इस आर्टिकल में हमने इन सारे प्रश्नों का उत्तर विस्तार से जाना है मुझे उम्मीद है कि इस आर्टिकल को पढ़कर आपको ओ लेवल कोर्स की फीस कितनी है इसके बारे में सारी जानकारी मिल गई होगी अगर फिर भी आपको हमने कोई प्रश्न है तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं और हमारे आर्टिकल के संबंध को राय देना चाहता कमेंट करके जरूर बताएं।

2 thoughts on “O level की फीस कितनी है? | O level ki fees kitni hai”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website बनाकर पैसे कैसे कमाए?

    wpChatIcon