Oneplus किस देश की कंपनी है | Oneplus kis Desh ki company hai

आज इस आर्टिकल में हम Oneplus किस देश की कंपनी है? (Oneplus kis desh ki company), Oneplus कहाँ की कंपनी हैं? Oneplus किस देश का है? (Oneplus kis desh ka hai?) इन सब के बारे में विस्तार से जानेंगे।

दोस्तो जैसे-जैसे स्मार्ट फोन का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है वैसे वैसे अलग-अलग देश के अलग-अलग कंपनियां भारत के बाजार में अलग-अलग Smartphone lunch करती जा रही है। जिससे की मोबाइल फोन खरीदने वाले ग्राहकों के पास ढेर सारे विकल्प मौजूद होते हैं जिनमें से वह अपनी इच्छा और अपनी आवश्यकता के अनुसार चुनाव कर सकते हैं। वर्तमान में भारतीय बाजार में जो स्मार्टफोन सबसे ज्यादा बिकते हैं उनमें से ज्यादातर चाइना आधारित कंपनियों के ही स्मार्टफोन है। Xiaomi, redmi, oppo, realme के smartphones आपको बाजार में लगभग हर जगह ही देखने को मिल जाएंगे।

Mid range कीमत के साथ यानी कि 20-30-40 हजार की कीमत तक oneplus brand का स्मार्टफोन भारत में यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। वर्तमान में Oneplus brand का स्मार्टफोन कम कीमत पर कुछ बेहतरीन flagship grade features के साथ आने के कारण कई लोगों की पहली पसंद होती है। Apple, samsung के flagship smartphones की कीमत काफी ज्यादा होती है जबकि Oneplus कम कीमत में वैसे फीचर्स देता है। यदि आपके या किसी के मन में यह सवाल आता है कि वनप्लस किस देश की कंपनी है? तो आज इस लेख में हम इसी पर चर्चा करेंगे। यह किस देश की कंपनी है, इसकी स्थापना कब और किसके द्वारा की गई, एवं इससे संबंधित कुछ अन्य बातों को जानेंगे।

आज हम जानेंगे?

Oneplus किस देश का है

Oneplus बेहतरीन smartphones तो बनाता है लेकिन इसके साथ भी यही समस्या है कि भारतीय Smartphone market में प्रचलित बाकी दूसरे Popular Smartphone Brands की तरह यह भी एक Chinese smartphone निर्माता company ही है। Oneplus मूल रूप से एक China देश की कंपनी है। China आधारित Oneplus कंपनी का headquater यानी मुख्यालय शेन्ज़ेन, गुआंग्डोंग चाइना में ही स्थित है। आज के समय में India, America, UK सहित 34 से भी ज़्यादा देशों में इस कंपनी के स्मार्टफोंस बिकते हैं।

असल में एक प्रकार से Oneplus को Vivo, oppo, real me, iQoo का भाई कहा जा सकता है, क्योंकि यह चारों कंपनियां China की एक बड़ी कंपनी की सहायक यानी Subsidy Company हैं। BBK electronics technology और Electronics के क्षेत्र में चाइना की एक दिग्गज कंपनी है। BBK electronics limited को ही oneplus समेत इन दूसरी कंपनियों के भी पैरंट कंपनी के रूप में जाना जाता है। ये चारों कंपनियां BBK Electronics के अंतर्गत ही, परंतु अपने अपने स्तर पर अलग-अलग काम करती है। असल में Oneplus Company के जो संस्थापक थे, वे पहले Oppo Company में ही काम किया करते थे।

किसी भी दूसरे smartphones brands की तरह oneplus भी भारत जैसी बड़ी स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ बनाना चाहता है। कंपनी की शुरुआत में इसके द्वारा india smartphone market पर उतना focus नहीं किया गया था, 20-30 हजार के smartphones उस समय उन्हें भारतीय उपभोक्ताओं के लिए सही नहीं लगे। लेकिन 2014 के अंत में जब oneplus द्वारा भारतीय बाजार में Oneplus Smartphone Launch किया गया तब बेहतरीन फीचर्स और कम कीमत के कारण इन्हें लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया।

आज भारत में Oneplus Smartphones में अपना एक special position hold करती है कई लोगों की तो यह पहली पसंद भी होती है। अपनी worldclass design और जबरदस्त performance के साथ साथ इसकी लोकप्रियता का एक और कारण इसका Operating system भी है। Oneplus एक Android smartphone है, जो oxygen OS के साथ आता है, यह Oneplus का अपना customize operating system है।

जिसमें ज्यादा Advertisment देखने को नहीं मिलते और Stock android की तरह clean experience मिलता है। भारत में आज यह कंपनी काफी तेजी से आगे बढ़ रही है, तथा Flagship Cateogory के smartphones की बिक्री में कई बार Samsung और Apple जैसे बड़े दिग्गज कंपनियों को भी पीछे छोड़ रही है।

इसे भी जरुर पढ़ें (Must read)

  1. Samsung किस देश की कंपनी है?
  2. Youtube किस देश की कंपनी है?
  3. Oppo किस देश की कंपनी है?
  4. Vivo कहाँ की कंपनी है?

Oneplus का मालिक कौन है? | Oneplus ka malik kaun hai?

वनप्लस कंपनी की शुरुआत oppo company के दो ex employees द्वारा की गई थी। Pete Lau व Carl Pei द्वारा 16 दिसंबर 2013 में वनप्लस की एक कंपनी के रूप में शुरुआत की गई थी। इन दोनों को ही 1 प्लस के संस्थापक के तौर पर जाना जाता है। Pete Lau अपनी खुद की कंपनी वनप्लस की शुरुआत करने से पहले ओप्पो कंपनी में एक हार्डवेयर इंजीनियर के तौर पर कार्यरत थे जिसके बाद इनकी काबिलियत के बदौलत इन्हे ओप्पो के blu-ray डिवीजन का डायरेक्टर भी बनाया गया था। कई साल oppo में काम करने के बाद नवंबर 2013 में इन्होंने ओप्पो से इस्तीफा देकर, carl pei के साथ मिलकर वनप्लस की शुरुआत की।

Carl Pei oppo कंपनी से पहले नोकिया (Nokia) कंपनी में भी काम कर चुके थे। साल 2012 में इन्होंने अंतरराष्ट्रीय बाजार के मैनेजर के रूप में ओप्पो को जॉइन किया था। वर्तमान में Pete Lau ही वनप्लस के ग्लोबल सीईओ के रूप में कार्य कर रहे हैं, वैश्विक स्तर पर इस कंपनी के लिए लिए जाने वाले फैसले इन्हीं के अंतर्गत लिए जाते हैं। जबकि Carl Pei अभी वनप्लस कंपनी को छोड़ चुके हैं, अब वे इसमें काम नहीं करते हैं।

Oneplus और क्या क्या बनाती है

ज्यादातर लोग तो Oneplus को इसके Smartphones की वजह से ही जानते हैं लेकिन Smartphones के अलावा oneplus और भी कई सारे product बनाती है जिनमें से कई प्रोडक्ट Indian market में भी उपलब्ध है। स्मार्टफोंस के अलावा इसके दूसरे प्रोडक्ट्स में Earphones ( जिसमें Wired earphones, Neckband stylish bluetooth earphone और true wireless earphone भी शामिल है) , Power banks,

इसका operating system oxygen OS, hydrogen OS आते हैं। इसके साथ ही oneplus के ऑफिशियल smartphone back covers भी आते हैं। Oneplus के tv, या यूं कहें Oneplus Smart TV भी काफी Popular है। साथ ही oneplus के fitness band और smart watches भी आते है, हाल ही में Oneplus premium smart watch launch किया गया है। जबकि 1 प्लस के स्मार्टफोंस में Oneplus 9 series latest है।

Conclusion

इस आर्टिकल में हमने Oneplus किस देश की कंपनी है?, (Oneplus kis desh ki company hai?) Oneplus कहां की कंपनी है?, (Oneplus kaha ki company hai?), Oneplus के मालिक कौन है? (Oneplus ke malik kaun hai?) और Oneplus कौन कौन से product बनती है? इसके बारे में हमने जाना है। मुझे उम्मीद है कि इस आर्टिकल को पढ़कर आपको Oneplus किस देश की कंपनी है? Oneplus के मालिक कौन है? इसके बारे में सारी जानकारी मिल गई होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website बनाकर पैसे कैसे कमाए?

    wpChatIcon