टीचर बनने के लिए 12वीं के बाद क्या करें?

आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि 12वीं के बाद Teacher कैसे बना जा सकता है। टीचर बनने के लिए  12वीं के बाद क्या करे? किस किस तरह के Teacher होते हैं। सभी Teachers की qualification क्या क्या होती है, और Teacher बनने के लिए क्या करना होता है तो आज हम इन सभी बारे में जानेंगे।

हमारे समाज में शिक्षकों को एक बहुत ही ऊंचा दर्जा दिया गया है, सारे विद्यार्थी ऐसे होते हैं जो किसी का सम्मान करें ना करें वह अपने गुरुओं का सम्मान जरूर करते हैं, Teacher होना अपने आप में ही एक बहुत गर्व की बात है।

जो भी छात्र अपने गुरुओं का बहुत सम्मान करते हैं और उनसे काफी प्रभावी होकर Teacher बनने का सपना देखते हैं, लेकिन उन सभी के मन में यह सवाल होता है टीचर बनने के लिए 12वीं के बाद क्या करें?, Teacher बनने के लिए क्या करना होता है?

इस तरह के कई सारे सवाल उन सभी के मन में होते हैं। तो आज इस आर्टिकल के जरिए आप सभी को आपके सवालों का जवाब मिल जाएगा।

टीचर बनने के लिए 12वीं के बाद क्या करें?

टीचर बनने के लिए 12वीं के बाद क्या करें?

तो सबसे पहले तो हमें कुछ भी बनने के लिए अपनी 12वी तक की पढ़ाई पास करनी होती है उसके बाद ही हम कोई भी degree या कोर्स करने के लिए योग्य होते हैं।

एक शिक्षक बनना बहुत ही जिम्मेदारी का काम होता है क्योंकि आप देश के आने वाले भविष्य को शिक्षा देते हो। तो यह जितनी गर्व की बात है उतनी ही जिम्मेदारी भी होती है।

एक शिक्षक बनने के लिए आपको पहले स्वयं की शिक्षा अच्छे से पूरी करनी होगी। आपको जिस भी सब्जेक्ट में ज्यादा रूचि हो आप उस सब्जेक्ट के शिक्षक बन सकते हैं, परंतु उसके लिए आपको सब्जेक्ट को बार-बार पढ़ना होगा,

उसकी हर तरह की जानकारी आपको होनी चाहिए तभी आप उस सब्जेक्ट के Teacher बन पाओगे क्योंकि जब आपका ज्ञान अधिक होगा तभी आप अपने शिक्षा का ज्ञान विद्यार्थियों को दे पाएंगे।

इसके बाद आपको उस सब्जेक्ट से ग्रेजुएशन करना होगा जिसमें आपकी रुचि है और आप जिस के शिक्षक बनना चाहते हैं। जिससे कि आपको उस सब्जेक्ट की अधिक से अधिक नॉलेज मिल जाए। यह आपके Teacher बनने के सपने में बहुत मदद करेगा।

इसके बाद आप Teacher बनने का जो कोर्स होता है वह कंप्लीट करें। जिस से कि आप Teacher बनने के लिए योगी हो जाए। और अपने Teacher बनने के सफर में सफल हो।

टीचर बनने के लिए 12वीं के बाद कौन सा कोर्स करें?

Teacher बनने के लिए आपको जो कोर्स करना होता है वह है ,B.Ed। सबसे पहले आपको इस कोर्स के लिए अप्लाई करना होता हैं पर इसके लिए भी आपको ग्रेजुएशन में कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स होना अनिवार्य है,नहीं तो आप अप्लाई नहीं कर सकते।

इसके बाद आप b.ed का कोर्स कर सकते हो। यह कोर्स 2 सालों का होता है। इस कोर्स को करने के बाद आपको एक अच्छे Teacher की नौकरी मिल सकती है।

B.Ed. का कोर्स करने के बाद क्या करना होता है?

b.ed का कोर्स करने के बाद अगर आपको सरकारी Teacher या केंद्रीय Teacher बनना है तो आपको CTET या TET का exam देना होता है। यदि आप इस exam को पास कर लेते हो तो इस exam के बाद एक मेरिट लिस्ट निकलती है,

जिसमें आपका नाम और आपका मार्क्स होता है। जितने अच्छे मार्क्स होते हैं उतने अच्छे Teacher की पोस्ट पर आप की नियुक्ति होती है। इस तरह से आप एक सरकारी Teacher बन जाते हो।

टीचर कितने प्रकार के होते हैं?

Teacher तीन प्रकार के होते हैं।

  • पहले वो Teacher जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाते हैं उन्हें हम प्राइमरी Teacher कहते हैं (primary teacher)
  • दूसरा वह Teacher जो कक्षा 6 से 10 तक पढ़ाते हैं जिन्हे हम सेकेंडरी Teacher कहते हैं(secondary or trained graduate teacher)
  • तीसरा वह Teacher जो 10वीं से 12वीं तब के छात्रों को पढ़ाता हो। जिसे हम पोस्ट ग्रेजुएट Teacher कहते हैं(post graduate teacher)

टीचर बनने के लिए क्या योग्यता चाहिए:

सरकारी Teacher बनने के लिए सबसे पहले आपको 12वीं पास करनी होगी। 12वी पास करने के बाद आपको ग्रेजुएशन करना होगा जिसमें कि आपको 50% अंक लाना अनिवार्य है। इसको करने के बाद आपको b.ed के लिए अप्लाई करना होगा b.ed की degree प्राप्त करनी होगी।

इसको करने के बाद आपको सरकारी Teacher बनने के लिए exam देना होगा,यदि आप उस exam में अच्छे अंको से पास करते हैं तो आप एक सरकारी Teacher बन जाओगे इन सभी को करके आप अपने Teacher बनने का सफर पूरा कर सकते हैं।

Conclusion

इस आर्टिकल में हमने जाना कि 12वी के बाद Teacher कैसे बन सकते हैं, साथ ही हमने जाना की Teacher बनने के लिए क्या योग्यता चाहिए। हमने या भी जाना कि Teacher बनने के लिए हमें क्या-क्या करना होगा,

हमने Teacher बनने के कोर्स के बारे में भी जाना,और सरकारी Teacher बनने के लिए होने वाले exam के बारे में भी जाना। इसके साथ ही हमने कितने तरह की Teacher होते हैं वह भी जाना और कौन सी Teacher कौन सी क्लास को पढ़ाते हैं इस बारे में भी चर्चा की।

आज किस आर्टिकल से आशा करती हूं कि आपके मन में जो भी Teacher बनने को लेकर सवाल होंगे उन सभी का जवाब मिल गए होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website बनाकर पैसे कैसे कमाए?

    wpChatIcon