ज्योतिष शास्त्र में राशि का बहुत ही खास महत्व होता है। हिंदू धर्म में कोई भी शुभ काम करने से पहले मुहूर्त निकाला जाता है यह मुहूर्त राशि के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है परंतु मुहूर्त के अनुसार ही हिंदू धर्म में कोई भी शुभ कार्य किया जाता है।
इसलिए किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले राशि के अनुसार से मुहूर्त निकलवाया जाता है ताकि वह शुभ काम शुभ मुहूर्त में ही हो। इसलिए हमें हमारी राशि जानना अत्यंत आवश्यक है।शादी के समय भी लड़के और लड़की की राशि के अनुसार मुहूर्त निकाला जाता है ताकि उनका विवाह शुभ मुहूर्त में ही हो।
इसके अलावा शादियों में लड़के और लड़की के राशि और कुंडली का मिलान करके उनके गुणों को मिलाया जाता है और इसके अनुसार उनके वैवाहिक जीवन का भविष्य में क्या परिणाम होगा या अनुमान लगाया जाता है। इन सभी संदर्भ से हमें हमारी राशि का ज्ञान होना अनिवार्य है।
आज के इस article में हम जन्मतिथि के अनुसार राशि कैसे जाने? इसके बारे में जानेंगे। साथ में यह भी जानेंगे कि राशि का क्या मतलब होता है, और अपनी राशि कैसे पता करें, यह भी जानेंगे की यदि आपको आपकी राशि नहीं मालूम तो आप खुद से अपनी राशि कैसे पहचान सकते हो यह भी जानेंगे।
राशि क्या है?
जिस तरह भूमि को अनेक भागों में विभाजित कर भूगोल की शिक्षा सूगमता से दी जीती जाती है, उसी प्रकार खगोल को भी 360 कल्पित अंश में बांटा गया है। असल में राशि आकाशस्थ ग्रहों की नक्षत्रावली की एक विषय आकृति व उपस्थिति का नाम है। केवल पहचानने की सुविधा की वजह से तारा समूहो की आकृति की समता को ध्यान में रखकर महर्षि होने परिचित वस्तुओं के आधार पर राशियों का नामांकन किया।
राशि कितने प्रकार की होती है?
राशि कुल 12 तरह की होती हैं।इन सभी के नाम नीचे दिए गए:
- कर्क
- सिंह
- मेष
- वृषभ
- मिथुन
- मकर
- धनु
- मीन
- कुंभ
- तुला
- वृश्चिक
- कन्या
तो यह सभी राशियों के नाम है जो कि आधारित किए गए हैं।
जन्मतिथि के अनुसार राशि कैसे जानें?

मैं अपनी राशि की जानकारी होना बहुत ज़रूरी है क्योंकि हिंदू धर्म में जब हम किसी अच्छे कार्यों के लिए जाते हैं तो हम अपने राशिफल को ज़रूर सुनते हैं ताकि यह जान सके की वह दिन हमारे कार्य के लिए अच्छा है या नहीं।
राशिफल जानने के लिए हमें राशि की जानकारी होना बहुत ज़रूरी है और हमारी राशि क्या है? इसकी जानकारी हम कई तरीक़ों से लगा सकते हैं पर इसमें सबसे आसान तरीक़ा है जन्मतिथि के आधार पर, हम अपनी जन्मतिथि के आधार पर भी अपनी राशि का पता लगा सकते हैं, अब हम जानेंगे कि जन्मतिथि के अनुसार राशि कैसे जाने?
राशि तिथि
- मेष राशि 21 मार्च से 20 अप्रैल
- वृष राशि 21 अप्रैल से 21 मई
- मिथुन राशि 22 मई से 21 जून
- कर्क राशि 22 जून से 22 जुलाई
- सिंह राशि 23 जुलाई से 21अगस्त
- कन्या राशि 22 अगस्त से 23 सितंबर
- तुला राशि 24 सितंबर से 23 अक्टूबर
- वृश्चिक राशि 24 अक्टूबर से 22 नंवबर
- धनु राशि 23 नवंबर से 22 दिसंबर
- मकर राशि 23 दिसंबर से 20 जनवरी
- कुंभ राशि 21 जनवरी से 19 फरवरी
- मीन राशि 20 फरवरी से 20 मार्च
इसे भी पढ़ें
नाम के आधार पर राशि कैसे जाने?
जन्मतिथि के बाद आप नाम से भी अपनी राशि का पता लगा सकते हैं। नाम के आधार पर राशि कैसे जाने? यह तरीक़ा ही बहुत ही आसान है। नीचे मैं आपको नाम के आधार पर राशि कैसे जानें इसके बारे में सारी जानकारी दे रही हूँ।
कर्क राशि
जिन लोगों के नाम के पहले अक्षर ही, हू, हे, हो,डा,डी,डू,डो,डे इन सभी अक्षरों से शुरू होते हैं। वह सभी कर्क राशि वाले होते हैं और इसका चिन्ह केकड़े के समान होता है।
सिंह राशि
जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर मो,टा,टी,टू,टे,मा,मी,मू इन सभी अक्षरों से शुरू होता है तो वह सभी सिंह राशि वाले होते हैं। इस राशि का चिन्ह सिंह का होता है।
मेष राशि
जिन लोगों के नाम के पहले अक्षर ले,लो,आ,चू,चे,चो,ला,ली इन सभी अक्षरों में से शुरू हो तो वह मेष राशि वाले होते हैं। इस राशि का चिन्ह भेड़ का होता है।
वृषभ राशि
जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर ई,उ,ए,वा,वी,वू,वे,ओ,वो इन सभी अक्षरों में से शुरू होता है वृष राशि वाले होते हैं। इस राशि का चिन्ह बैल का होता है।
मिथुन राशि
जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर घ,का,की,कू,को,के,छ,ह इन सभी अक्षरों से शुरू होता है वह मिथुन राशि वाले लोग होते हैं। इस राशि का चिन्ह एक पुरुष और एक नारी का युग्म का होता है।
मकर राशि
जिन लोगों का नाम का पहला अक्षर जी,जा,भो,खी,खो,गी,खू,गा इन सभी अक्षर से शुरू होता है वह मकर राशि वाले होते हैं। इस राशि का चिन्ह हिरन है।
धनु राशि
जिन लोगों का नाम का पहला अक्षर ध,फा, भू,भि,या,यो,भे,ढ,भा इन सभी अक्षरों से शुरू होता है वह धनु राशि वाले होते हैं।इस राशि का चिन्ह एक पुरुष और साथ में एक घोड़ा है।
मीन राशि
जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर दू,था,दी,झ,दे,च,ची,दो इन सभी अक्षर से शुरू होता है वह सभी मीन राशि वाले होते हैं । इस राशि का् चिन्ह दो मछली है।
कुंभ राशि
जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर सी,से,सू,द,सो,गे,गो,गू इन सभी अक्षर से शुरू होता है वह सभी कुंभ राशि वाले होते हैं। इसके इस राशि का चिन्ह एक पुरुष कलश लिए हुए हैं।
तुला राशि
जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर पे,पो,ण,ठ,ष,पी,पू,ढो इन सभी अक्षरों से शुरू होते हैं वह सभी तुला राशि वाले होते हैं। इसके राशि का चिन्ह एक पुरुष हाथ में तराजू लिए हुए है।
वृश्चिक राशि
जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर नो,नी,ने,न,नू,तो,या,यि,यू इन सभी अक्षरों से शुरू होता है वह सभी वृश्चिक राशि वाले होते हैं। इस राशि का चिन्ह बिच्छू का होता है।
कन्या राशि
जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर ण,ठ,पो,पे,पी,पू,ढो,ष इन सभी अक्षरों से शुरू होता है तो वह कन्या राशि वाले होते हैं। इस राशि का चिन्ह लड़की नौका में बैठी हुई होती है।
Conclusion
आज के इस article में हमने जाना कि राशि क्या होती है? और राशि का महत्व क्या होता है? साथ ये भी जाना की राशि कितने प्रकार की होती है? और जन्मतिथि के अनुसार राशि कैसे जानें?
और हमने जन्मतिथि के अनुसार राशि निकालनी जान भी ली। आशा करती हूं कि राशि से जुड़े जो भी सवाल आपके मन में थे उन सभी सवालों का उत्तर आपको मिल गया।