Sony कंपनी का मालिक, किस देश की कंपनी है?

आपने भी एक ना एक बार sony कंपनी का नाम जरूर सुना होगा, यह एक काफी बड़ी कंपनी है ऐसे में लोगों के मन में कभी यह सवाल आना लाजमी है, कि sony किस देश की कंपनी है? (Sony kis desh ki company hai) या Sony किस देश का है? तथा Sony कंपनी का मालिक कौन है? (Sony company ka malik kaun hai) आज इस लेख में हम मुख्यत: इसी पर चर्चा करेंगे।

फिलहाल स्मार्टफोन को छोड़कर आज सोनी कंपनी के बहुत सारे प्रोडक्ट हम हमारे दैनिक जीवन में इस्तेमाल होते हुए देख सकते हैं। वर्तमान में भी सोनी बहुत से क्षेत्रों में अपना कारोबार करती है, कुछ प्रोडक्ट्स के मामलों में तो सोनी दुनिया की शीर्ष कंपनियों में आती है।

Sony किस देश की कंपनी है?

Sony kis desh ki company hai

मूल रूप से sony एक जापान की कंपनी है। Sony corporation जापान आधारित एक मल्टीनेशनल यानी कि बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो विश्व भर के बहुत से देशों में अपना कारोबार करती है। इस कंपनी का मुख्यालय ( headquarter ) कॉनन, tokyo जापान में स्थित है, यहां से यह कंपनी वैश्विक स्तर पर ऑपरेट करती है।

जब बात professional electronic products की आती है तब सोनी का नाम उस सूची में ऊंचे स्थान पर रहता है, यह कंपनी प्रोफेशनल इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट बनाने में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में गिनी जाती है।

Sony कंपनी की शुरुआत कब हुई?

इस कंपनी की शुरुआत जापान के ही 2 नागरिक Masaru Ibuka और Akio Morita के द्वारा मई 1946 में दूसरे विश्वयुद्ध के समय की गई थी। एक डिपार्टमेंटल स्टोर की बिल्डिंग में Masaru ने अपनी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस रिपेयर करने की दुकान शुरू की थी। आज भले ही जापान की इस कंपनी को महंगे कैमरे, महंगी टीवी और महंगे प्रोडक्ट्स के लिए जाना जाता हो, परंतु सोनी कंपनी का पहला प्रोडक्ट एक चावल पकाने वाला इलेक्ट्रिक कुकर था, जो निश्चित तौर पर ज्यादा सफल नहीं हुआ। लेकिन समय के साथ sony corporation ने तरक्की की और आज यह इतनी बड़ी कंपनी है।

Sony कंपनी का पुराना नाम क्या था?

शुरुआत के समय इस कंपनी का नाम sony नहीं था, यह कंपनी Tokyo Tsushin Kogyo के नाम से शुरू की गई थी, लेकिन बाद में तरक्की के साथ जापान से बाहर के बाजार को देखते हुए 1958 में इसका नाम बदलकर sony रख दिया गया।

Sony कंपनी क्या क्या बनाती है?

बात जब high end premium कैमरे, premium और महंगे टीवी जैसे कुछ अन्य प्रोडक्ट्स की हो, तो सोनी दुनिया भर में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ब्रांड में से है, दुनिया में अलग-अलग साइजेस (इंच) के एक लाख के ऊपर की टीवी सबसे ज्यादा इसी कंपनी के खरीदे जाते हैं।

Camera में a7 series, a7r series , mirrorless cameras, lenses इत्यादि भी professionals के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इंडिया में भले ही सोनी के स्मार्टफोंस अब ज्यादा लोगो द्वारा इस्तेमाल ना किए जाते हो, पर बाहर के कुछ देशों में सोनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन भी लांच करता है। इसके अलावा sony के speakers, premium headphones, earbuds समेत अन्य उत्पाद भी आते हैं।

कैमरे के अलावा Sony क्या-क्या बनाती है?

अपने कुछ इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट के अलावा जब बात गेमिंग की आती है, तब sony ही दुनिया की सबसे बड़ी वीडियो गेम कंसोल कंपनी है, अगर आप console gaming में थोड़ी भी रुचि रखते हैं तो आपने प्ले स्टेशन ( play station ) का नाम जरूर सुना होगा।

Gamimg professionals के बीच यह काफी लोकप्रिय होते हैं, और पूरी दुनिया भर में इनकी काफी ज्यादा मांग रहती है। दूसरे प्रोडक्ट की तरह सोनी की तरफ से गेमिंग कंसोल कुछ सालों में एक बार ही लांच किए जाते हैं, जिस वजह से इनका क्रेज काफी ज्यादा होता है। फिलहाल सोनी का प्लेस्टेशन 5 लेटेस्ट गेमिंग कंसोल है जिसकी दुनिया भर में जबरदस्त मांग है।

Sony corporation के कई भाग हैं, इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट के अलावा सोनी गेम और नेटवर्क सेवाएं, home entertainment और sound, music, picture, mobile communications, semiconductor जैसे क्षेत्रों में भी कारोबार करता है। Sony corporation की सबसे ज्यादा कमाई गेमिंग और network services देने से ही होती है, play station के बारे में हम आपको बता ही चुके हैं।

Sony कंपनी का मालिक कौन है?

Sony company ka malik kaun hai

जैसा कि हमने आपको ऊपर भी बताया सोनी एक जापान की कंपनी है जिसे दो जापानी नागरिकों द्वारा बनाया गया था। Sony company के संस्थापक Masaru Ibuka व Akio Morita थे जिन्होंने 7 मई 1946 को कंपनी की स्थापना की थी।

11 अप्रैल 1908 को masaru ibuka का जन्म जापान के निक्को शहर में हुआ था, और दिसंबर 1997 में इन्होंने अंतिम सांस ली। Akio Morita 26 जनवरी 1921 को जन्मे थे, ये ibuka के साथ इस कंपनी के सह संस्थापक बने। इनकी मृत्यु अक्टूबर 1999 में हुई।

2019 के आंकड़ो के अनुसार sony में 1 लाख से भी ज्यादा कर्मचारी जुड़े हुए है। वर्तमान समय मे Kenichiro Yoshida इसके CEO के रूप में कार्यरत हैं, जबकि Shigeki Ishizuka sony के vice chairman के रूप में कार्य कर रहे हैं। Sunil Nayyer हमारे भारत में सोनी के senior general manager हैं।

Conclusion

आज के समय में electronic products बनाने वाली बहुत सारी कंपनियों के नाम हम जानते हैं। पिछले कुछ सालों में दूसरे देशों की बहुत सी कंपनियां इलेक्ट्रॉनिक के क्षेत्र में भारतीय बाजार में आई और आज उनका बड़ा नाम है। मुख्य रूप से इन कंपनियों में स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां ही है। लेकिन इससे पहले जब स्मार्टफोन इत्यादि का चलन उतना नहीं था, तब टीवी कैमरा, वीडियो गेम, हेडफोन इत्यादि के लिए सबसे प्रमुख कंपनियों में एक था sony।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website बनाकर पैसे कैसे कमाए?

    wpChatIcon