लोकों पायलट सैलेरी ? Loco pilot salary

loco pilot की salary कितनी होती है? loco pilot को कितने तक की salary दी जाती है? loco pilot को कितनी salary मिलती है?

आए दिन लोग train में यात्रा करते रहते हैं और जो train को चलाते हैं, उसे ही हम loco pilot कहते हैं। यह एक सरकारी job है जो कि railway में group C के अंतर्गत आती है। Loco pilot की salary काफी अच्छी खासी होती है। इसके अलावा इन्हें कई तरह की अन्य सुविधाएं भी दी जाती है।

जो भी छात्र railway में job पाना चाहते हैं उन सभी के लिए loco pilot की नौकरी एक अच्छा option होगा। तो आइए अब हम जानते हैं loco pilot की salary के बारे में।

आज के इस article में मैं आपको loco pilot की salary से संबंधित सारी जानकारियां दूंगी। तो इस article को बड़े ही ध्यान पूर्वक पढ़ें और हमारे साथ अंत तक बने रहे।

Loco pilot की salary कितनी होती है?

उम्मीदवारों का चयन loco pilot RRB में होने के बाद उनका वेतन ₹19000 से ₹35000 तक का हो सकता है। यह तो बात हो गई नए Loco pilots की परंतु जो loco pilot पुराने और experienced होते हैं, उनकी salary ₹55000 से लेकर ₹60000 तक की होती है।

इसे भी जरूर पढ़ें

आज के इस article में हम इन सभी सवालों के जवाब ढूंढेंगे।

  • Loco pilot क्या होता है?
  • Loco pilot में मिलने वाली सुविधाएं?
  • Loco pilot की अलग-अलग पदों की salary ?
  • 7th pay commission के आधार पर loco pilot की salary?
  • Loco pilot की promotion के बाद salary?

Loco pilot क्या होता है?

असल में train driver को ही loco pilot कहा जाता है। इसका काम train को सफलतापूर्वक एक जगह से दूसरी जगह ले जाना होता है। Indian railway के अनुसार loco pilot का पद senior लेवल का माना जाता है।

Train में बैठे सभी यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी loco pilot की होती है। यह काम बहुत ही जिम्मेदारी वाला होता है। जिसके बदले में loco pilot को एक अच्छी खासी salary भी दी जाती है और साथ ही साथ काफी तरह की अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाती है।

Loco pilot में मिलने वाली सुविधाएं?

Loco pilot को मिलने वाली अन्य प्रकार की सुविधाएं यह है,

  • House rent allowance
  • dearness allowance
  • travel duty allowance
  • Night duty allowance
  • Overtime allowance
  • Running allowance
  • House rent allowance

भारतीय रेलवे में house rent allowance तब दिया जाता है जब रेलवे द्वारा loco pilot या assistant loco pilot को मकान अलॉट नहीं करवाया जाता। Assistant loco pilot की posting किस स्थान पर हुई है यह इस पर depend करता है कि loco pilot salary मे house rent allowance की गिनती कितनी है। House rent allowance कि पैसों की गनना मूल वेतन पर 8%, 16% और 24% की दर से posting पर आधारित होती है।

  • Dearness allowance

Dearness allowance गन्ना के अनुसार मूल वेतन पर 17% से दी जाती है।

  • Travel duty allowance

Travel Duty allowance भारतीय railway द्वारा निर्धारित दरों पर भुगतान संबंधित कर्मचारियों को ही किया जाता है। Travelling duty airlines, यह loco pilot या assistant loco pilot की posting के आधार पर निर्भर करता है। यह posting के स्थान के आधार पर ₹900 से ₹1200 तक की हो सकती है।

  • Night duty allowance

Night duty allowance का प्रधान loco pilot के लिए है जो कि night duty करते हैं। रात्रि के 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक के बीच के समय में जो assistant loco pilot काम करते हैं, उनको night duty allowance दी जाती है। भारतीय रेलवे द्वारा night duty करने वालों के लिए यह प्रावधान बनाया गया है।

  • Overtime allowance

Assistant loco pilot, loco pilot locomotive में सहायक के रूप में काम करते हैं। इसी कारण से इन्हें ज़्यादातर overtime भी करना पर सकता है। इसी कारण से assistant loco pilot को प्रति घंटे के हिसाब से compensation दिया जाता है, और उन्हें compensation के रूप में overtime के लिए पैसे दिए जाते हैं।

  • Running allowance

Assistant loco pilot, guard, Loco pilot को train संचालन के काम में running staff के तहत पहचाना जाता है। Loco pilot salary में जो अलग से दिए जाने वाला भत्ते होता है, उसे ही हम running allowance कहते हैं।

Loco pilot की अलग-अलग पदों की salary?

  • Assistant loco pilot की salary तकरीबन 25,000 से 35,000 तक की होती है।
  • Goods Loco pilot की salary तकरीबन 40,000 से 60,000 तक की होती है।
  • High speed loco pilot की salary तकरीबन 70,000 से 90,000 तक की होती है।
  • Passenger Loco pilot की salary तकरीबन 50,000 से 70,000 तक की होती है।
  • Shunting loco pilot की salary तकरीबन 30,000 से 40,000 तक की होती है।

7th pay commission के आधार पर loco pilot की salary?

  • पूरी तनख्वा (यह लगभग विभिन्न भत्ते पर निर्भर करता है) 30,000 तक की होती है।
  • मूल वेतन 19,900 से 20,000 तक का होता है।
  • HRA(माना यही जा रहा है कि 24% की दर से HRA दिया जा रहा है) जो कि है 4776।

loco pilot की promotion के बाद salary?

  • Assistant loco pilot की salary में ₹1900 की बढ़ोतरी होती है।
  • Assistant loco pilot Centre grade 1 की salary में ₹4200 की बढ़ोतरी होती है।
  • Assistant loco pilot Centre grade 2 की salary में ₹2400 की बढ़ोतरी होती है।
  • Loco pilot की salary में ₹2400 की बढ़ोतरी होती है।

इन सभी अलग-अलग प्रकार के salary के बारे में जाने के बाद हम यह कह सकते हैं कि एक assistant loco pilot महीने का लगभग 30,000 से 40,000 तक कमाता है। इसका सालाना वेतन 3.5 लाख से 5 लाख तक का हो सकता है।

निष्कर्ष

आज के इस article में हमने जाना Loco pilot की salary क्या है। साथ ही हमने जाना Loco pilot क्या होता है, Loco pilot में मिलने वाली सुविधाएं, Loco pilot की अलग-अलग पदों की salary, 7th pay commission के आधार पर loco pilot की salary, और loco pilot की promotion के बाद salary। इन सभी के बारे में भी चर्चा की।

आशा है आज के इस article को पढ़कर आपके मन में Loco pilot salary से जुड़े जो भी सवाल होंगे, उन सभी सवालों के जवाब आपको मिल गए होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website बनाकर पैसे कैसे कमाए?

    wpChatIcon